1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या, पति ने चाकुओं से गोदकर मार डाला

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या, पति ने चाकुओं से गोदकर मार डाला

 Reported By: Hima Agrawal Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jul 03, 2026 02:01 pm IST,  Updated : Jul 03, 2026 04:53 pm IST

मेरठ में पति पत्नी के विवाद ने महिला की जान चली गई। उसके पति ने ही उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच की जा रही है।

Social media influencer- India TV Hindi
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Image Source : REPORTER INPUT

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में सुबह घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पति ने पुलिस और स्थानीय लोगों को गुमराह करने के लिए खुद को भी चाकुओं से घायल कर दिया। हालांकि पुलिस पड़ताल में शक की सुई मृतका के पति पर घूमी। फारेंसिक टीम और पुलिस टीम ने कैमरों को खंगालते हुए आरोपी घायल पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

आपसी कहासुनी के बाद बढ़ गई बात

मिली जानकारी के मुताबिक मृतका निशा चौहान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्यूटी पार्लर संचालिका थी। निशा का अपने पति प्रदीप चौहान से अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था। बताया जाता है कि कल भी उसका झगड़ा हुआ और रात में दोनों शांत हो गए। लेकिन शुक्रवार सुबह 6 बजे दोनों में फिर टकराव हुआ। पति-पत्नी में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्साए पति प्रदीप ने निशा पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला करते हुए मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो साफ हो गई पूरी तस्वीर

मौके पर पहुंची पुलिस निशा को अस्पताल लेकर पहुंची जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्यारोपी ने खुद को भी घायल किया, लेकिन पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें पूरी कहानी साफ हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मर्डर की सूचना पर स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

दिनदहाड़े हुई इस हत्याकांड से कस्बा हर्रा में दहशत का माहौल है। साथ ही इलाके में तरह तरह की बातें भी सामने आ रही हैं। इस बीच पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि हत्यारे पति से पूछताछ की जा रही है, मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्षता के साथ जांच की जाएगी। पुलिस की जांच का बिन्दु जमीनी विवाद पर भी है, मिली जानकारी के मुताबिक एक प्लाट की रजिस्ट्री पर पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी।

यह भी पढ़ें 

यूपी के कन्नौज में पत्नी को किया मरणासन्न, फिर पति ने कर ली आत्महत्या

जीजा की हत्या कर फरार हो गया था साला, पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान गोली मारकर किया गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।