1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुख्तार अंसारी की कब्र पर कड़ी सुरक्षा में फातिहा पढ़ने पहुंचा बेटा अब्बास अंसारी, फिर ले जाया गया जेल

मुख्तार अंसारी की कब्र पर कड़ी सुरक्षा में फातिहा पढ़ने पहुंचा बेटा अब्बास अंसारी, फिर ले जाया गया जेल

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 10, 2024 10:19 pm IST,  Updated : Apr 10, 2024 10:20 pm IST

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब्बास अंसारी को गाजीपुर लाया गया था। फातिहा पढ़ने के बाद उन्हें वापस गाजीपुर जिला जेल ले जाया गया। अब्बास के बड़े पिता अफजाल अंसारी ने बताया कि अब्बास जल्द ही जमानत पर बाहर होगा।

Abbas Ansari- India TV Hindi
फातिहा पढ़ने पहुंचा बेटा अब्बास अंसारी Image Source : INDIA TV

गाजीपुर: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उनका बेटा अब्बास अंसारी उनकी कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए पहुंचा। मोहम्मदाबाद के काली बाग में मुख्तार अंसारी की कब्र पर अब्बास ने फातिहा पढ़ा। इस दौरान कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। फातिहा पढ़ने के बाद अब्बास अंसारी को गाजीपुर जिला जेल ले जाया गया।

अब्बास के बड़े पिता अफजाल अंसारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अब्बास अंसारी साढ़े चार बजे पुलिस सुरक्षा में घर लाए गए थे। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मरहूम मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे अब्बास अंसारी जेल में ही आम कैदियों की तरह 11 तारीख को ईद की नमाज पढ़ेगा। ये जानकारी अफजाल अंसारी ने दी है।

अफजाल ने कहा- जल्द जमानत पर बाहर होगा अब्बास

अफजाल ने बताया कि अब्बास सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गाजीपुर लाया गया है। उनके आने से पहले एसपी साहब का एक पत्र आया था, जिस पर मैंने पूरी सहमति दे दी थी। पिछले दिनों मुख्तार के जनाजे में एक गलतफहमी हो गई थी, वो दोबारा न हो इसका प्रयास किया है। 

भाजपा प्रत्याशी के बारे में पूछने पर अफजाल ने कहा कि भाजपा खोज खोजकर प्रयोग करती है, इस बार 2009 की तरह तगड़ा प्रत्याशी लाई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही अब्बास जमानत पर बाहर होगा। अगले 12 अप्रैल को मेरा भी केस हाई कोर्ट में लगा है, उम्मीद है सुनवाई हो जाएगी।

(इनपुट: शशिकांत)

ये भी पढ़ें: 

जेल में बढ़ गया अरविंद केजरीवाल का वजन, कैसी है सेहत? तिहाड़ जेल से सामने आई जानकारी 

"जिस माफिया के नाम पर कर्फ्यू लगता था, हमारे शासन में उसकी पैंट गीली हो गयी," सरधना में बोले योगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।