1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद के वसुंधरा में 4 मंजिला बिल्डिंग की सीढ़ी गिरी, इमारत में रहने वाले लोग फ्लैट्स में फंसे

गाजियाबाद के वसुंधरा में 4 मंजिला बिल्डिंग की सीढ़ी गिरी, इमारत में रहने वाले लोग फ्लैट्स में फंसे

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 03, 2025 04:24 pm IST,  Updated : Aug 03, 2025 05:01 pm IST

सीढ़ियों के गिरने से कई परिवार फ्लैट्स में फंस गए। माना जा रहा है कि यह हादसा सीढ़ियों की खराब हालत, घटिया निर्माण या ठीक से रखरखाव न होने की वजह से हुआ है।

Vasundhra building- India TV Hindi
वसुंधरा में 4 मंजिला बिल्डिंग की सीढ़ी गिरी Image Source : REPORTER INPUT

गाजियाबाद: गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-17 स्थित ग्रीन व्यू अपार्टमेंट में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बिल्डिंग की मुख्य सीढ़ियां अचानक गिर गईं। कई परिवारों के लोग अपने-अपने फ्लैट में फंस गए। इनमें बुज़ुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

सीढ़ियों के टूट जाने से ऊपर-नीचे आने-जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फ्लैट में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है। 

आवास विकास परिषद् को जिम्मेदार ठहराया

माना जा रहा है कि यह हादसा सीढ़ियों की खराब हालत, घटिया निर्माण या ठीक से रखरखाव न होने की वजह से हुआ है। ग्रीन व्यू सोसायटी में रहने वाले लोगों ने इसके लिए आवास-विकास परिषद् को जिम्मेदार ठहराया।

सोसायटी की हालत जर्जर

सोसायटी की हालत जर्जर हो चुकी है लेकिन शिकायत के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया है। लोगों का कहना है कि हादसे के बाद आवास विकास परिषद् के लोग मौके पर आए और आश्वासन देकर चले गए। 

10 ब्लॉक में 450 फ्लैट

बता दें कि वसुंधरा सेक्टर-17 स्थित ग्रीन व्यू सोसायटी में कुल 10 ब्लॉक हैं जिनमे करीब 450 फ्लैट हैं।  इस सोसायटी का निर्माण करीब 25 साल पहले कराया गया था।

सोसायटी में डर का माहौल

बताया जाता है कि हादसा सुबह करीब 4.30 बजे हुआ। उस वक्त सीढ़ियों का कोई उपयोग नहीं कर रहा था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद से सोसायटी में डर का माहौल है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।