1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा में डिजिटल अरेस्ट के दौरान टीचर की मौत, ठग ने बेटी के बारे में बोली ऐसी बात, आ गया हार्ट अटैक

आगरा में डिजिटल अरेस्ट के दौरान टीचर की मौत, ठग ने बेटी के बारे में बोली ऐसी बात, आ गया हार्ट अटैक

 Published : Oct 04, 2024 06:50 am IST,  Updated : Oct 04, 2024 07:12 am IST

आगरा के सुभाष नगर में डिजिटल अरेस्ट के दौरान एक महिला टीचर की मौत का मामला सामने आया है। ठग ने महिला को बोला कि तुम्हारी बेटी सेक्स रैकेट में पकड़ी गई है। यही सुनकर महिला को हार्ट अटैक आ गया और उसकी जान चली गई।

आगरा में डिजिटल अरेस्ट के दौरान टीचर की मौत - India TV Hindi
आगरा में डिजिटल अरेस्ट के दौरान टीचर की मौत Image Source : INDIA TV

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सरकारी स्कूल की टीचर को चार घंटे तक डिजिटल अरेस्ट किया गया। मामला आगरा के शाहगंज अलबतिया का है। पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी में वॉट्सऐप कॉल करने वाले ने कहा कि तुम्हारी बेटी सेक्स रैकेट में पकड़ी गई है। उसे छुड़वाना है तो 15 मिनट के अंदर 1 लाख रुपए भेजो। नहीं तो वीडियो वायरल कर देंगे। इससे टीचर परेशान हो गईं। उन्होंने बेटे को एक लाख रुपए ट्रांसफर करने को कहा, लेकिन उससे पहले हार्ट अटैक आ गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। 

बेटे ने दी पुलिस को जानकारी

मां के मरने और पूरे घटनाक्रम की जानकारी बेटे दीपांशु ने पुलिस की दी। अब पुलिस कॉल करने वाले शख्स को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। कहा जा रहा है कि डिजिटल अरेस्ट में यह पहली मौत है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट किया जाएगा।

30 सितंबर को आया था कॉल

जानकारी के अनुसार, सुभाष नगर में रहने वाली मालती वर्मा राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल अछनेरा में टीचर थीं। 30 सितंबर की दोपहर 12 बजे उनके मोबाइल पर वॉट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले ने पुलिस वर्दी में तस्वीर लगा रखी थी। देखकर यही लग रहा था कि यह कॉल किसी थाने से है। मालती ने कॉल रिसीव की। उधर से कहा गया- आपकी बेटी को पुलिस ने सेक्स रैकेट में पकड़ा है। अभी पुलिस ने उसे लिखा-पढ़ी में शामिल नहीं किया है। आपकी बहुत बदनामी हो सकती है। इसलिए आपको कॉल कर रहे हैं। 

महिला से ठग ने मांगे एक लाख रुपये

वॉट्सऐप कॉल करने वाले ने कहा कि अगर आप चाहती हैं कि बेटी की फोटो वीडियो वायरल न हो। अगर आप चाहती हैं कि केस न दर्ज हो। तो तुरंत 1 लाख रुपए हमें भेज दें। फोन करने वाले शख्स ने इसके बाद एक नंबर भी भेजा। दोबारा कॉल करके 15 मिनट में रुपए भेजने के लिए फिर धमकाया। कहा- रुपए नहीं आए तो एफआईआर लिख देंगे, बेटी जेल चली जाएगी।

टीचर को आया हार्ट अटैक

दीपांशु ने बताया- मम्मी ने उन्हें नंबर भेजा था। एक नंबर इंडिया का था, तो दूसरा पाकिस्तान का। तभी मुझे समझ में आ गया कि इस मामले में कुछ ठीक नहीं है। मैंने इंडिया वाले नंबर पर फोन किया तो उसने कहा कि रुपए भेज दो। दीपांशु ने तुरंत अपनी मम्मी को भी बताया कि ये फेक कॉल है। बहन से बात हो गई है परेशान मत हो। लेकिन तबीयत बिगड़ने के चलते हार्ट अटैक आने से उनका दिहांत हो गया।

रिपोर्ट- अंकुर कुमड़िया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।