1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा में ठक-ठक गिरोह से हो जाएं सावधान! सेकेंड में पार कर देते हैं कार से कीमती समान, पुलिस ने एक को दबोचा

नोएडा में ठक-ठक गिरोह से हो जाएं सावधान! सेकेंड में पार कर देते हैं कार से कीमती समान, पुलिस ने एक को दबोचा

 Published : Sep 13, 2024 10:06 pm IST,  Updated : Sep 13, 2024 10:17 pm IST

नोएडा पुलिस ने ठक-ठक गिरोह के एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी करने में इस्तेमाल होने वाला उपकरण और अवैध तमंचा, चार मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

नोएडा में ठक-ठक गिरोह का आतंक- India TV Hindi
नोएडा में ठक-ठक गिरोह का आतंक Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने कारों का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल फोन चोरी करने वाले ठक-ठक गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। नोएडा की गई आलीशान कारों से ठक-ठक गिरोह के के शातिर बदमाशों ने लैपटॉप और मोबाइल जैसे कई कीमती सामना चुराए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

अवैध तमंचा और चार मोबाइल फोन बरामद

गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस ने वारदातों को अंजाम देने में इस्तेमाल स्कूटी, अवैध तमंचा, चार मोबाइल फोन, तीन डेबिट कार्ड, एक क्रेडिट कार्ड, सात आईडी कार्ड, चेक बुक, पासबुक, डायरी तथा कारों का शीशा तोड़ने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण, टॉर्च और 10,700 रुपये भी जब्त किए हैं। 

इस्कॉन मंदिर के पास से किया गया गिरफ्तार

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने कारों का शीशा तोड़कर लैपटॉप और अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह के एक बदमाश सुब्रत कुमार को गुरुवार रात लाजिक्स मॉल से इस्कॉन मंदिर की तरफ जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया गया है। 

बदमाश ने पुलिस पर ही चला दी गोली

उन्होंने बताया कि आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर गोली चलाई, इसके जवाब में पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ अलग-अलग थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। 

भाषा के इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।