1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ARTO की महिला अधिकारी और डंपर ड्राइवर्स में नोक-झोंक, हाथापाई की आई नौबत; वायरल हुआ VIDEO

ARTO की महिला अधिकारी और डंपर ड्राइवर्स में नोक-झोंक, हाथापाई की आई नौबत; वायरल हुआ VIDEO

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 29, 2026 12:48 pm IST,  Updated : Mar 29, 2026 12:49 pm IST

ARTO प्रर्वतन अधिकारी और डंपर ड्राइवर के बीच नोक-झोंक और हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें ड्राइवर, अधिकारी को यूट्यूब पर 5 लाख फॉलोअर्स होने की धमकी दे रहा है। जानें ये पूरा मामला क्या है।

Unnao ARTO viral video- India TV Hindi
यूपी में ARTO की महिला अधिकारी और डंपर ड्राइवर्स के बीच नोक-झोंक हुई है। Image Source : REPORTERS INPUT

Unnao ARTO Viral Video: यूपी के उन्नाव में ARTO विभाग की प्रवर्तन अधिकारी प्रतिभा गौतम और ड्राइवर्स के बीच देर रात नोंक-झोक व हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वीडियो बना रहा शख्स, महिला ARTO को यूट्यूब पर 5 लाख फॉलोअर्स होने धमकी देते हुए सुबह माफी मंगवाने की वॉर्निंग देता नजर आया। वहीं, प्रवर्तन विभाग की महिला अधिकारी वीडियो में तेजी से गाड़ी से उतरकर एक युवक खींचकर अपनी गाड़ी में बैठाती नजर आईं। जानें कि ये पूरा मामला क्या है।

ड्राइवर्स से उलझीं ARTO विभाग की प्रवर्तन अधिकारी

वायरल वीडियो में प्रवर्तन अधिकारी, युवक पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाती दिखीं। वहीं, महिला के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी आपस मे झगड़ा कर रहे दो युवकों को दूर करते नजर आए। इस वीडियो के वायरल होने पर सोशल मीडिया यूजर्स इसे महिला अधिकारी की दबंगई बता रहे हैं।

ओवरलोड गाड़ियों को पकड़ने के दौरान नोंक-झोक

ये घटना उन्नाव के दही थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे की है, जब स्टाफ संग ओवरलोडिंग गाड़ियों की चेकिंग पर निकलीं उन्नाव के ARTO विभाग की प्रवर्तन अधिकारी प्रतिभा गौतम ने लखनऊ-कानपुर हाइवे पर हमीरपुर नंबर के एक ओवरलोड गिट्टी के डंपर को पकड़ लिया। वह ओवरलोडिंग की तौल करवाने के लिए उसे लेकर पास के धर्म कांटे पर पहुंची थीं।

मौका देखकर भाग गया डंपर का ड्राइवर

इस दौरान, धर्म कांटे में पहले से कुछ भारी वाहन के चालक मौजूद थे। ARTO प्रतिभा गौतम ने बताया कि पकड़े गए डंपर में लगे GPS Lock की वजह से बार-बार डंपर Lock हो रहा था। इसी बात का फायदा उठाकर मौके पर पकड़ा गया डंपर का चालक भाग गया। इस बात को देखकर वही पहले से तौल करवाने के लिए खड़े अन्य चालाकों को रोककर  महिला प्रवर्तन अधिकारी पकड़े गया डंफर की पहले तौल करवाने लगीं।

अन्य ड्राइवर्स ने किया अधिकारी का विरोध

हालांकि, उस वक्त ARTO प्रवर्तन को पहले तौल करवाना भारी पड़ गया, जब आधे कांटे पर पहुंचकर पकड़े गए डंपर का GPS lock हो गया और डंपर कांटे पर ही खड़ा हो गया। इस बात से नाराज अन्य ड्राइवर इस बात का विरोध करते हुए महिला अधिकारी और उनके ड्राइवर से भिड़ गए।

ड्राइवर ने निकाली अधिकारी की कार की चाबी

उन्होंने ARTO की स्कॉर्पियो की चाबी निकाल ली, जिसके बाद नाराज ARTO प्रतिभा गौतम युवक की इस हरकत पर उसे गाड़ी में खींचकर पास के थाने ले जाने लगीं। युवक को खींचकर गाड़ी में बैठाने के दौरान का वीडियो बना रहा गोलू नाम का युवक यूट्यूब पर 5 लाख फॉलोअर्स होने की धमकी देकर वीडियो वायरल करने की चेतावनी देता नजर आया।

सीज किया गया ओवरलोड डंपर

फिर मामला बढ़ता देख ARTO ने पुलिस को फोन करके बुला लिया। हालांकि, कुछ देर तक चली इस नोंक-झोक के बाद खबर मिलने पर मौके पर 112 PRV सहित दही थाना पुलिस पहुंच गई। वहीं, धर्म कांटे पर फंसे डंपर को उतार लिया गया। हालांकि, विवाद कर रहे चालकों ने आपस में सुलह कर ली। इसके अलावा, ARTO विभाग ने पकड़े गए ओवरलोड डंपर को सीज कर दिया।

(इनपुट- नवनीत सिंह)

ये भी पढ़ें- कमरा दिखाने के बहाने नाबालिग को ले गए हॉस्टल, 5 घंटे तक बंधक बनाया और 2 दोस्तों संग मिलकर युवक ने किया गैंगरेप; पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।