1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अंबेडकर जयंती से पहले CM योगी ने कर दिया बड़ा ऐलान, बाबा साहेब के सम्मान में सरकार कराएगी खास काम

अंबेडकर जयंती से पहले CM योगी ने कर दिया बड़ा ऐलान, बाबा साहेब के सम्मान में सरकार कराएगी खास काम

 Reported By: Ruchi Kumar, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Apr 06, 2026 04:43 pm IST,  Updated : Apr 06, 2026 05:35 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती से पहले बड़ा ऐलान किया है। CM योगी ने कहा है कि सरकार प्रदेश भर में लगी हर अंबेडकर प्रतिमा पर छत्र लगवाएगी।

Ambedkar Jayanti cm yogi- India TV Hindi
सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा। Image Source : REPORTER

भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जयंती आगामी 14 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकर जयंती से पहले एक बड़ा ऐलान किया है। सीएम योगी ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश भर में लगी बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर छत्र लगवाएगी। आइए जानते हैं कि सीएम योगी ने इस बारे में क्या कुछ कहा है।

क्या बोले सीएम योगी?

गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा- "हमारी सरकार ने तय किया है कि 14 अप्रैल को भारत के संविधान के शिल्पी बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की पावन जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने-अपने बूथ स्तर पर जहां कहीं भी बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की मूर्तियां होंगी, उनके पार्क होंगे उसके आस-पास 13 अप्रैल को स्वच्छता का विशेष अभियान करवाया जाएगा। वहीं, 14 अप्रैल को वहां जाकर के बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बड़े कार्यक्रम होंगे। सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए एक बड़ा कार्यक्रम होगा।"

सीएम योगी ने आगे कहा- "स्वच्छता के इस कार्यक्रम के साथ जुड़ने के साथ ही सरकार ने तय किया है कि प्रदेश भर में जहां कहीं भी बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा होगी वहां पर प्रतिमा के ऊपर छत्र लगाने का काम कराया जाएगा। वहीं, जहां पर बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित होगी वहां पर जो पार्क होगा उसके बाउंड्री वाल का निर्माण और उसके सुंदरीकरण का काम भी सरकार अपने पास ले रही है और उस कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया जाएगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।