1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP बोर्ड 12वीं के पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी विनय चौधरी गिरफ्तार

UP बोर्ड 12वीं के पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी विनय चौधरी गिरफ्तार

 Published : Mar 02, 2024 10:26 am IST,  Updated : Mar 02, 2024 10:52 am IST

उत्तर प्रदेश के 12वीं के पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी विनय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी विनय ने व्हाट्सऐप ग्रुप में इंटर के जीव विज्ञान और गणित के पेपर के फोटो वायरल किए थे।

main accused - India TV Hindi
UP बोर्ड पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश के 12वीं के पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी विनय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी विनय ने व्हाट्सऐप ग्रुप में इंटर के जीव विज्ञान और गणित के पेपर के फोटो वायरल किए थे। अब यूपी पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में कई सवालों के जवाब निकल कर सामने आएंगे। पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी विनय चौधरी की गिरफ्तारी कल देर रात हुई है।

व्हाट्सएप ग्रुप में डाले थे दो पेपर के फोटो

गौरतलब है कि 29 फरवरी को यूपी बोर्ड की द्वितीय पाली की परीक्षा में 12वीं के दो पेपर लीक हो गए थे। जानकारी है कि आगरा के श्री अतर सिंह इण्टर कालेज में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर विनय चौधरी ने शाम को 3 बजकर 11 मिनट पर 'ऑल प्रिन्सीपल्स आगरा' नाम के व्हाट्सएप ग्रुप पर इण्टरमीडिएट के जीव विज्ञान और गणित का पेपर की फोटो डाली थीं। उस समय परीक्षा शुरू हुए एक घंटा 11 मिनट का समय बीत चुका था और सभी परीक्षार्थी अपने-अपने एग्जाम संटरों पर शान्तिपूर्ण ढंग से परीक्षा दे रहे थे।

इंटर कॉलेज की मान्यता खत्म

12वीं के पेपर लीक मामले में सरकार फुल एक्शन मोड में है। आगरा में जिस कालेज से पेपर लीक हुआ था उस कॉलेज की मान्यता खत्म कर दी गई है। यूपी बोर्ड की बैठक में श्री अतर सिंह इंटर कॉलेज रोझौली की मान्यता खत्म करने का निर्णय लिया गया है। आगरा में श्री अतर सिंह इंटर कॉलेज रोझौली से ही गणित और जीव विज्ञान का पेपर लीक हुआ था।

विनय चौधरी के अलावा इन आरोपियों के भी नाम 

वहीं इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा द्वारा इस आपराधिक कृत्य का संज्ञान लेते हुए इस घटना के मुख्य आरोपी विनय चौधरी, स्कूल के केन्द्र व्यवस्थापक राजेन्द्र सिंह, अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापक गंभीर सिंह, स्टेटिक मजिस्ट्रेट गजेन्द्र सिंह और अज्ञात के खिलाफ 29 फरवरी को ही FIR दर्ज करा दी गई थी। इतना ही नहीं केन्द्र व्यवस्थापक राजेन्द्र सिंह और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था और स्टेटिक मजिस्ट्रेट से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद अब मुख्य आरोपी विनय चौधरी भी आखिरकार गिरफ्तार हो गया।

(रिपोर्ट- अंकुर कुमार)

ये भी पढे़ं-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।