Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, 26 डॉक्टरों को किया बर्खास्त, जानिए क्या है वजह?

UP News: योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, 26 डॉक्टरों को किया बर्खास्त, जानिए क्या है वजह?

Reported By : Ruchi Kumar Edited By : Kajal Kumari Published : Sep 02, 2024 04:30 pm IST, Updated : Sep 02, 2024 05:43 pm IST

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला सुनाया है। स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई की घई है और 26 चिकित्सकों की बर्खास्तगी के निर्देश दिए गए हैं। जानिए डॉक्टरों को क्यों बर्खास्त किया गया है?

up cm yogi adityanath- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO योगी सरकार का बड़ा फैसला

यूपी की योगी सरकार ने चिकित्सकों पर बड़ी कार्रवाई की है। यूपी के स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए योगी सरकार ने 26 चिकित्सकों की बर्खास्तगी के निर्देश जारी किए हैं। डॉक्टरों पर ये बड़ी कार्रवाई कर्तव्यों के प्रति लापरवाही व ड्यूटी से लगातार गैर हाजिर रहने के कारण की गई है। जानकारी मिल रही थी कि बर्खास्त किए गए डॉक्टर लगातार ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहे थे। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सबके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि आमजन को उच्च श्रेणी की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है।

इन डॉक्टरों पर गिरी गाज

जिन डॉक्टरों को बर्खास्त किया गया है उनमें जालौन, बरेली, मैनपुरी, सिद्धार्थनगर, ललितपुर, बलिया के चिकित्सक शामिल हैं। इनके साथ ही बस्ती, रायबरेली, मथुरा, फिरोजाबाद, बहराइच, सहारनपुर, शाहजहांपुर के चिकित्सकों को भी बर्खास्त किया गया है। डॉक्टरों की बर्खास्तगी के साथ ही स्वास्थ्य महानिदेशालय में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात डॉक्टर नीना वर्मा से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही, तीन चिकित्सकों की दो साल के लिए दो-दो वेतन वृद्धियां रोकी गईं हैं और, एक को परिनिंदा प्रविष्टि दिया गया है।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement