1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जापान से UP में आएगा बंपर निवेश! CM योगी ने टोक्यो में इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों से की खास मुलाकात

जापान से UP में आएगा बंपर निवेश! CM योगी ने टोक्यो में इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों से की खास मुलाकात

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Feb 25, 2026 11:08 pm IST,  Updated : Feb 25, 2026 11:08 pm IST

Yogi Adityanath Japan Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान के दौरे पर यूपी में निवेश के लिए अलग-अलग कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उत्तर प्रदेश में इन्वेस्ट करने के लिए उनका आह्वान किया और साथ ही यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का संकल्प दोहराया।

cm yogi in japan- India TV Hindi
टोक्यो में CM योगी ने यूपी में निवेश आकर्षित करने के लिए बैठकें की। Image Source : @MYOGIADITYANATH/X

Uttar Pradesh Investment Roadshow Tokyo: यूपी के CM योगी आदित्यनाथ का जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचने पर आज (बुधवार को) गर्मजोशी से वेलकम हुआ। मुख्यमंत्री योगी की इस यात्रा का प्रमुख मकसद यूपी में निवेश लाना और इंडस्ट्रियल कोऑपरेशन को मजबूत बनाना है। CM योगी आदित्यनाथ का स्वागत यामानाशी प्रीफेक्चर के वाइस गवर्नर जुनिची इशिडेरा और प्रवासी भारतीयों ने किया। अधिकारियों ने कहा कि सीएम योगी की इन यात्राओं का उद्देश्य रणनीतिक और आर्थिक रिश्तों को गहरा करने के साथ ही यूपी को एक पसंदीदा ग्लोबल इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना है।

कोनोइक ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधि संग की बैठक

यूपी सरकार की तरफ से जारी बयान के अनुसार, टोक्यो पहुंचने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोनोइक ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड के सीनियर एग्जीक्यूटिव के साथ बैठक कीं। इसमें सीनियर मैनेजिंग एग्जीक्यूटिव ऑफिसर शिगेकी तनाबे भी शामिल रहे। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में लॉजिस्टिक्स पार्क, गोदाम और मल्टीमोडल ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर में कंपनी की भागीदारी बढ़ाने पर बात की। योगी आदित्यनाथ ने कंपनी को 'डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर नेटवर्क' और यूपी में 'मेडिकल डिवाइस पार्क' का लाभ उठाकर मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में मौके तलाशने का न्योता दिया।

बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर कंस्ट्रक्शन में सहयोग पर की चर्चा

जापान में CM योगी ने मित्सुई एंड कंपनी के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स बिजनेस यूनिट के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर काजुकी शिमिजु और दूसरे वरिष्ठ प्रतिनिधियों से बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर कंस्ट्रक्शन में सहयोग पर चर्चा करने के लिए मीटिंग की। मुख्यमंत्री योगी ने मोटर वाहन और इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में सहयोग की संभावना के लिए Honda और Suzuki की टॉप लीडरशिप से भी मुलाकात की।

CM योगी ने दोहराई 1 ट्रिलियन इकोनॉमी की बात

टोक्यो में CM योगी ने ट्रेड और इन्वेस्टमेंट पार्टनरशिप को बढ़ाने के लिए जापान 'एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन' के चेयरमैन इशिगुरो नोरिहिको के साथ भी एक मीटिंग की। टोक्यो में मुख्यमंत्री योगी ने भाषण भी दिया, जिसमें उन्होंने यूपी की इंटस्ट्रियल पॉलिसी और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर और उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के टारगेट का उल्लेख किया।

यूपी में 56 फीसदी आबादी है वर्किंग फोर्स

उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट रोडशो को संबोधित करते हुए सीएम योगी बोले कि पिछले 9 साल में उत्तर प्रदेश ने अपनी अर्थव्यवस्था को तीन गुना करने में सफलता पाई है। उत्तर प्रदेश की 56 फीसदी आबादी वर्किंग फोर्स है, सस्ता और अच्छा मैनपावर हर एक सेक्टर के लिए उत्तर प्रदेश में उपलब्ध है।

यूपी में निवेश रहेगा सुरक्षित- CM योगी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ही हम लोगों ने जापानी निवेशकों के लिए एक 'जापान इंडस्ट्रियल सिटी' के निर्माण की कार्यवाही को भी आगे बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश में आपका निवेश सुरक्षित है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में एक सुरक्षित वातावरण है, स्केल है। उस स्केल को स्किल में बदलने का सामर्थ्य भी है। उत्तर प्रदेश के अंदर हम लोगों ने एक तंत्र विकसित किया है, उसका लाभ लेने के लिए मैं आप सभी को वहां पर आमंत्रित करता हूं। मैं आप सभी इंडस्ट्री लीडर्स का आह्वान करूंगा।

ये भी पढ़ें- जापान में CM योगी के खान-पान का खास इंतजाम, बिना लहसुन-प्याज वाला ही करेंगे भोजन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।