1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: हापुड़ में सनकी बस ड्राइवर ने किया कांड, हाथ काटकर खून से लड़की की मांग भरी, फिर की छेड़छाड़ और पिटाई

यूपी: हापुड़ में सनकी बस ड्राइवर ने किया कांड, हाथ काटकर खून से लड़की की मांग भरी, फिर की छेड़छाड़ और पिटाई

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Aug 03, 2024 10:40 pm IST,  Updated : Aug 03, 2024 10:40 pm IST

यूपी के हापुड़ में सनकी बस ड्राइवर ने बड़ा कांड किया है और हाथ काटकर खून से लड़की की मांग भरी है। इसके अलावा ड्राइवर ने लड़की से छेड़छाड़ भी की है।

bus driver- India TV Hindi
हापुड़ Image Source : INDIA TV

हापुड़: यूपी के हापुड़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सनकी बस ड्राइवर ने अपना हाथ काटकर खून से लड़की की मांग भरी है। लड़की के मना करने पर भी ये बस ड्राइवर नहीं माना और लड़की के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

क्या है पूरा मामला?

बस ड्राइवर ने बस में युवती से छेड़छाड़ की और जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। कुछ दिन पहले ही आरोपी ड्राइवर ने युवती को प्रपोज किया था और अपना हाथ काटकर युवती की अपने खून से मांग भर दी थी। 

युवती के इनकार करने से ड्राइवर ने आज इस घटना को अंजाम दिया। हापुड़ पहुंचने पर युवती के परिजनों ने बस ड्राइवर को पुलिस के साथ मिलकर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। युवती

नोएडा की ओरिएंट फैशन कंपनी में काम करती है। 

ड्राइवर को हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के पक्का बाग से पकड़ा गया है। (इनपुट: निशांक शर्मा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।