1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद में पेड़ से लटका मिला था दो लड़कियों का शव, मौत के कारण का हुआ खुलासा

फर्रुखाबाद में पेड़ से लटका मिला था दो लड़कियों का शव, मौत के कारण का हुआ खुलासा

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 28, 2024 03:41 pm IST,  Updated : Aug 28, 2024 04:16 pm IST

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के एक गांव में में कुछ दिनों पहले दो सहेलियों का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। इस घटना के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। अब दोनों लड़कियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है।

फर्रुखाबाद में दो लड़कियों का शव पेड़ से लटका मिला था।  - India TV Hindi
फर्रुखाबाद में दो लड़कियों का शव पेड़ से लटका मिला था। Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक गांव के बाहर दो लड़कियों का शव एक पेड़ से लटका मिला था। इस घटना ने आस-पास के क्षेत्र के लोगों को हैरान कर दिया था। दोनों सहलियां सोमवार को जन्माष्टमी पर मंदिर गई थीं। अब दोनों लड़कियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। डॉक्टरों के पैनल ने बुधवार को बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि दोनों लड़कियों की मौत दम घुटने से हुई है और इससे दोनों के आत्महत्या करने का संकेत मिलता है। 

शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला

जानकारी के मुताबिक, यूपी पुलिस ने वीडियोग्राफी के साथ, डॉक्टर के पैनल से दोनों लड़कियों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम में सामने आया है कि इन लड़कियों की मौत फांसी लगाने से हुई है और उनके शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं पाया गया। दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए, स्लाइड बनाई गई है जिसे जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने क्या बताया?

क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस की जांच से मेल खा रही है। इन दोनों लड़कियों ने खुदकुशी की है और उनके शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस अब उन कारणों का पता लगा रही है जिनके चलते ये लड़कियां यह कड़ा कदम उठाने को मजबूर हुईं। पुलिस के मुताबिक, ये लड़कियां पक्की सहेली थीं और पड़ोस में रहती थीं। 

लड़की के पिता ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को नकारा

एक मृतक लड़की के पिता ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को नकार दिया है। पिता ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के तथ्य झूठे है और यह रिपोर्ट फर्जी है। लड़की के पिता ने शवों पर चोट होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि आपने पाया है कि इन लड़कियों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, लेकिन उनके शरीर पर चोट के निशान आपकी रिपोर्ट में नहीं आए हैं। यह पूरी तरह से फर्जी है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान, बोले- गुंडागर्दी करने की छूट हम नहीं देंगे, भेदभाव किसी के साथ नहीं करेंगे

यामीन हत्याकांड को अंजाम देने वाले बदमाश के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़, आरोपी के टांग में लगी गोली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।