1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: जौनपुर में स्कूल जा रही लड़की को बोलेरो सवार बदमाशों ने उठाया, सड़क किनारे बेहोश हालत में मिली

यूपी: जौनपुर में स्कूल जा रही लड़की को बोलेरो सवार बदमाशों ने उठाया, सड़क किनारे बेहोश हालत में मिली

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Aug 03, 2024 04:05 pm IST,  Updated : Aug 03, 2024 04:14 pm IST

जौनपुर में बोलेरो सवार बदमाशों ने एक छठी क्लास में पढ़ने वाली लड़को को किडनैप किया और फिर सड़क के किनारे फेंककर चले गए थे। लड़की छठी क्लास की छात्रा है।

jaunpur- India TV Hindi
पीड़ित लड़की (चेहरा ब्लर किया गया है) और परिजनों से बात करती पुलिस Image Source : INDIA TV

जौनपुर: यूपी के जौनपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बोलेरो सवार बदमाशों ने एक छठी क्लास में पढ़ने वाली लड़को को किडनैप कर लिया है। जब इस बात की जानकारी परिजनों को मिली हड़कंप मच गया। बाद में लड़की बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे मिली।

क्या है पूरा मामला?

2 अगस्त को स्कूल जा रही बच्ची को बदमाशों ने अगवा किया। ये बदमाश बोलेरो पर सवार थे। जिस समय ये घटना हुई, उस वक्त लड़की आदर्श पब्लिक स्कूल पराऊ गंज में पढ़ने जा रही थी। 8 घंटे तक लड़की का कोई पता नहीं चला। 

शाम को जब लड़की घर नही पहुंची तो परिजनों ने स्कूल में पता किया। जिसमें ये जानकारी मिली कि लड़की स्कूल नहीं पहुंची। लड़की के पिता ने नजदीकी पुलिस चौकी पराऊ गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी दौरान पिता के मोबाइल पर फोन आया, जिसमें उन्हें जानकारी मिली कि उनकी लड़की बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे मिली है।

इसके बाद पुलिस ने लड़की को पिता को सौंपा। पीड़ित लड़की का इलाज चल रहा है। हालांकि अभी तक रेप की बात सामने नहीं आई है। ना ही लड़की के पिता ने इस बारे में कुछ कहा है और ना ही पुलिस ने रेप की पुष्टि की है। लड़की के पिता का कहना है कि उनकी लड़की पर ब्लेड से हमला किया गया है और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस ने क्या कहा?

एसपी डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने कहा कि जौनपुर में कल स्कूल जा रही एक दलित छात्रा का अपहरण कर लिया गया था। पूरे जिले में हड़कंप मच गया था। आठ घंटे बाद पड़ोस के वाराणसी जिले में सड़क के किनारे छात्रा बेहोश पाई गई थी। पुलिस की छानबीन में ये सामने आया है कि छात्रा अपने परिजनों से नाराज थी। बाकी जांच जारी है। (जौनपुर से सुधाकर शुक्ला की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।