1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: मेरठ में किडनैप किए गए छात्र के साथ अमानवीयता, मारपीट के बाद उसके ऊपर पेशाब की

यूपी: मेरठ में किडनैप किए गए छात्र के साथ अमानवीयता, मारपीट के बाद उसके ऊपर पेशाब की

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Nov 27, 2023 07:16 am IST,  Updated : Nov 27, 2023 07:57 am IST

यूपी के मेरठ में एक छात्र के साथ अमानवीयता की गई है। उसके साथ कुछ युवकों ने न केवल मारपीट की बल्कि उसके ऊपर पेशाब भी कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Meerut- India TV Hindi
मेरठ में किडनैप किए गए छात्र के साथ अमानवीयता Image Source : REPRESENTATIVE PIC (PIXABAY)

मेरठ: यूपी के मेरठ से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक छात्र को पहले किडनैप किया गया, फिर उसके साथ अमानवीयता की गई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

क्या है पूरा मामला?

मामला मेरठ के मेडिकल थाना इलाके का है। यहां कुछ युवकों ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं और एक छात्र के साथ जमकर मारपीट की। ये युवक यहीं नहीं रुके, बल्कि इन्होंने पीड़ित छात्र के ऊपर पेशाब भी की। इसके बाद छात्र को धमकाया गया कि अगर उसने कहीं शिकायत की तो वीडियो वायरल कर देंगे।

हालांकि इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी पीड़ित के साथी हैं   जिन्होंने पहले पीड़ित छात्र को अगवा किया और जागृति विहार एक्सटेंशन में ले जाकर पिटाई की। यहां आरोपियों ने छात्र के ऊपर पेशाब किया और वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्र को ब्लैकमेल किया जाने लगा।

छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन आरोपियों पर हल्की धाराएं लगाने की बात सामने आ रही है। ये घटना 13 नवंबर की है । पिछले 13 दिन से मामले को दबाने की कोशिश की जाती रही है। अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस घटना में कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनकी पहचान अवि शर्मा, आशीष मलिक, राजन, मोहित ठाकुर और एक अज्ञात के रूप में हुई है। पीड़ित छात्र का नाम रितिक चौधरी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।