1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'शादी में बाधा बन रही महिला को रास्ते से कैसे हटाया जाए', गूगल पर सर्च कर के बेरहमी से हत्या, जानें पूरा मामला

'शादी में बाधा बन रही महिला को रास्ते से कैसे हटाया जाए', गूगल पर सर्च कर के बेरहमी से हत्या, जानें पूरा मामला

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 10, 2026 07:31 pm IST,  Updated : Feb 10, 2026 07:37 pm IST

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में शादी में बाधा बन रही प्रेमिका की कर देने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोपी ने हत्या से पहले गूगल पर हत्या का तरीका सर्च किया था। पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है।

kaushambi girlfriend murder- India TV Hindi
कौशांबी में युवती की हत्या का मामला सुलझा। Image Source : REPORTER

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में युवक की शादी में बाधा बन रही प्रेमिका की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया। पुलिस अधीक्षक ने मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि आरोपी युवक ने पहले गूगल पर सर्च किया की शादी में बाधा बन रही महिला को रास्ते से कैसे हटाया जाए और बाद में महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी महिला के शव रेलवे ट्रैक पर फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये घटना सैनी थाना क्षेत्र के परसीपुर जीव के पास स्थित रेलवे ट्रैक की है। यहां 7 फरवरी को रेलवे कंट्रोल रूम से सैनी थानाध्यक्ष को सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात महिला का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है। पुलिस तुरंत एक्शन पर आई और मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त करने की कार्रवाई शुरू की। सोशल मीडिया के माध्यम से महिला की शव की शिनाख्त मोहम्मदपुर पाइंस थाना क्षेत्र के हिसाबबाद की रहने वाली उर्मिला देवी के रूप में हुई।

गूगल पर सर्च किया तरीका

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के मुताबिक, महिला के पति की मौत काफी साल पहले हो गई थी। पति की मौत के बाद जवाई पड़री का रहने वाले दिनेश का संपर्क मृतक महिला उर्मिला देवी से हो गया। इस दौरान दोनों प्यार मोहब्बत से एक साथ रहने लगे। कुछ दिन पहले दिनेश की शादी कहीं तय हो गई थी। जब यह बात महिला को पता चली तो महिला शादी के बीच में बाधा बनने लगी। आरोपी ने महिला को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद आरोपी दिनेश ने अपने रिश्तेदार रंजीत कुमार से मिलकर महिला की हत्या का प्लान बनाया। इस दौरान दोनों ने गूगल पर महिला को रास्ते की हटाने के विषय में सर्च कर जानकारी ली।

कैसे की महिला की हत्या?

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि 7 फरवरी को ही वह मृतक महिला उर्मिला देवी को पहले दवा दिलाने के बहाने मंझनपुर लेकर आए। जहां दवा दिलाने के बाद वापस ले जाते समय रेलवे ट्रैक के पास रस्सी से गला घोट कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने महिला के मुंह में टेप लगाकर शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया और फरार हो गए। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के पास से घटना में इस्तेमाल हुआ टेप, मृतका का मोबाइल, दवाई, दवा का लिफाफा आदि सामान बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ लिखा-पढ़ी कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। (रिपोर्ट: अयमान अहमद)

ये भी पढ़ें- 'हैसियत नहीं तो सरकारी जॉब वाला लड़का क्यों पसंद किया', शादी से 24 घंटे पहले युवती ने दे दी जान

यूपी: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को रोडवेज बस ने कुचला, सामने आया VIDEO, जान बचाने के लिए काटना पड़ा पैर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।