1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: लखनऊ के मंदिर में दुकानदारों ने श्रद्धालुओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, महिलाओं को भी नहीं बख्शा, देखें Video

UP: लखनऊ के मंदिर में दुकानदारों ने श्रद्धालुओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, महिलाओं को भी नहीं बख्शा, देखें Video

 Reported By: Vishal Pratap Singh, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Apr 07, 2025 05:52 pm IST,  Updated : Apr 07, 2025 08:54 pm IST

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित चंद्रिका देवी मंदिर में दुकानदारों ने श्रद्धालुओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। दुकानदारों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा है। इस घटना का Video भी सामने आया है।

लखनऊ चंद्रिका देवी मंदिर में दुकानदारों की गुंडागर्दी।- India TV Hindi
लखनऊ चंद्रिका देवी मंदिर में दुकानदारों की गुंडागर्दी। Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लखनऊ के प्रसिद्ध चंद्रिका देवी मंदिर में दुकानदारों ने श्रद्धालुओं की बेरहमी से पिटाई कर दी है। मंदिर में दुकानदारों ने श्रद्धालुओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और महिलाओं को भी नहीं बख्शा। इस पूरी घटना का हैरान कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, लखनऊ के चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे महिला और पुरुष श्रद्धालुओं को दुकानदारों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। दुकानदारों ने महिला श्रद्धालुओं को भी नहीं छोड़ा और उनपर भी हमला किया। दुकानदारों की इस हरकत के कारण पूरे मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। श्रद्धालुओं पर दुकानदारों द्वारा बुरी तरह से हमला किए जाने का वीडियो भी सामने आया है। 

प्रसाद न लेने पर विवाद

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, चंद्रिका देवी मंदिर में दुकानदार, श्रद्धालुओं पर प्रसाद न लेने पर भड़क गए। प्रसाद न लेने पर भड़के दुकानदार, बेल्ट और लात-घूंसों से किया हमला, प्रसाद न लेने पर वाद-विवाद हुआ जिसके बाद ये मारपीट की घटना हुई। इस दौरान दुकानदारों ने श्रद्धालुओं पर बेल्ट और लात-घूंसों से हमला कर दिया। 

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

इस घटना को लेकेर पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस घटना से जुड़े CCTV फुटेज को देख कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपी दुकानदारों पर मुकदमा भी दर्ज कर रही है। वहीं, पीड़ित श्रद्धालुओं ने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें- मेरठ हत्याकांड: जेल में बंद मुस्कान निकली प्रेग्नेंट, रिपोर्ट आई पॉजिटिव

नवरात्रि पर वेज की जगह भेजी नॉनवेज बिरयानी, रेस्टोरेंट पर जानबूझकर ऐसा करने का आरोप; देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।