1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, फिर शव को खेत में दफनाया, यूपी के बदायूं में खौफनाक घटना

प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, फिर शव को खेत में दफनाया, यूपी के बदायूं में खौफनाक घटना

 Published : Mar 31, 2025 09:34 am IST,  Updated : Mar 31, 2025 11:59 am IST

उत्तर प्रदेश के बदायूं में पहले प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी गई। फिर उसलके शव को खेत में दफना दिया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के बदायूं से हत्या की खौफनाक वारदात सामने आ रही है। यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कराकर उसके शव को दफन कर दिया है। इस मामले में जांच करते हुए पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर लिया है और प्रेमी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला डांसर 18 फरवरी से गायब थी और उसका प्रेमी लगातार महिला को पुलिस के साथ ढूंढने का नाटक करता रहा।

क्या है पूरा मामला?

बीते 28 फरवरी को बदायूं की सिविल लाइन थाना पुलिस में महिला डांसर मुस्कान के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। ये शिकायत उसके मामा ने दर्ज कराई थी। मुस्कान 18 फरवरी से लापता हो गई थी और उसके मामा और बहन लगातार ढूंढने का प्रयास कर रहे थे। मुस्कान के परिजनों ने FIR में आरोप लगाया गया की मुस्कान का कस्बा उझानी के रहने वाले प्रेमी/पति रिजवान ने अपहरण कर हत्या कर दी है। पुलिस ने इस पूरे मामले में प्रेमी रिजवान की निशानदेही पर महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शव खेत से बरामद

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए उझानी क्षेत्र के गांव अल्लापुर भोगी के रहने वाले रिजवान को पकड़ा। इसके बाद रिजवान की निशानदेही पर डांसर मुस्कान का शव खेत से बरामद कर लिया। पुलिस ने रिजवान और उसके दो साथियों रामावतार और राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी रिजवान ने क्या बताया?

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी रिजवान ने बताया कि- "उसकी मुस्कान से मुलाकात 4 वर्ष पहले हुई थी और हम दोनों के बीच नजदीकिया बढ़ गई। मुस्कान के माता-पिता का कई वर्ष पहले इन्तकाल हो गया था। मुस्कान के एक बेटा भी था जिसकी वजह से मुस्कान मुझ पर अपने साथ रहने का दबाव बनाने लगी, मैंने मुस्कान को प्रत्येक महीने दस हजार रुपये देना शुरु किया लेकिन वह इससे भी खुश नहीं थी तथा हर महीने चालीस हजार रुपये मांगने लगी और मुझे प्रताड़ित करने लगी। मैंने यह बात अपने साथी रामौतार को बताई। जिसके बाद मैने रामौतार और राधेश्याम के साथ मिलकर मुस्कान की हत्या कर दी और शव को गड्ढा कर दबा दिया।" (रिपोर्ट: सौरभ शर्मा)

ये भी पढ़ें- एनकाउंटर में ढेर अनुज कनौजिया की शादी की कहानी भी फिल्मों जैसी, 16 साल पहले प्रेम प्रसंग में की थी हत्या

'अभी नेतागिरी निकालता हूं', आरपीएफ जवान ने कार से BJP नेता को घसीटा, बीच सड़क पर गिरा-गिरा कर पीटा; VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।