1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इसे कहते हैं मौत को छूकर वापस आना..., यूपी के मऊ जिले में कार चालक की लापरवाही का Video हुआ वायरल

इसे कहते हैं मौत को छूकर वापस आना..., यूपी के मऊ जिले में कार चालक की लापरवाही का Video हुआ वायरल

 Published : Apr 15, 2026 08:38 pm IST,  Updated : Apr 15, 2026 10:39 pm IST

यूपी के मऊ जिले से सड़क पर लापरवाही का वीडियो वायरल हो रहा है। कार चालक ने लापरवाही से सड़क पर दरवाजा दिया जिससे बाइक सवार लोग टकरा गए। ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है।

UP Mau road accident video viral- India TV Hindi
सड़क हादसे का वीडियो वायरल। Image Source : REPORTER

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। सड़क किनारे खड़ी कार का दरवाजा अचानक खोलने से पीछे से आ रहे बाइक सवार टकराकर गिर पड़े। गनीमत रही कि दोनों युवक पीछे से गुजर रही पिकअप वाहन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

क्या है पूरा मामला?

मुहम्मदाबाद गोहना के कैलेंडर तिराहे के पास हुई इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि सड़क किनारे एक कार खड़ी थी। जैसे ही पीछे से बाइक सवार कार के करीब पहुंचे, कार चालक ने बिना पीछे देखे अचानक दरवाजा खोल दिया। अचानक खुले दरवाजे से बाइक सीधे टकरा गई, जिससे बाइक सवार लगभग 20 मीटर दूर जाकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के दौरान पीछे से एक पिकअप (डीसीएम) वाहन भी गुजर रहा था, जिसने दोनों को हल्के से छूते हुए आगे निकल गया। संयोग अच्छा रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और दोनों की जान बच गई।

गंभीर चोट नहीं आई

घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। वहीं, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे किस्मत का खेल बता रहा है तो कोई कह रहा है कि आज यमराज छुट्टी पर थे।

पुलिस ने लोगों से की ये अपील

पुलिस ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह घटना सड़क पर खड़े वाहन चालकों की लापरवाही को उजागर करती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वाहन का दरवाजा खोलने से पहले पीछे से आने वाले वाहनों पर जरूर ध्यान दें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके। (रिपोर्ट: राकेश कुमार सिंह)

ये भी पढ़ें- नोएडा हिंसा के पीछे साजिश? गिरफ्तार किए गए 66 में से 45 लोग मजदूर नहीं; जानें जांच में क्या-क्या खुलासे हुए

दरोगा ने रेप पीड़िता से की गंदी बात, चार्जशीट के बदले रखी शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड; ऑडियो क्लिप वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।