1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विंध्याचल धाम में दो पुरोहितों के बीच मारपीट, गर्भगृह से लेकर कॉरिडोर तक जमकर चले लात-घूंसे; Video आया सामने

विंध्याचल धाम में दो पुरोहितों के बीच मारपीट, गर्भगृह से लेकर कॉरिडोर तक जमकर चले लात-घूंसे; Video आया सामने

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jul 31, 2026 10:08 am IST,  Updated : Jul 31, 2026 10:08 am IST

मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी धाम में 30 जुलाई को उस समय हड़कंप की स्थिति देखने को मिली जब दर्शन कराने को लेकर वहां मौजूद दो पुरोहित के बीच कहासुनी के बाद मारपीट देखने को मिली।

Vindhyachal Dham- India TV Hindi
विंध्याचल धाम Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी धाम में 30 जुलाई के दिन उस समय अफरा-तफरी भरा माहौल देखने को मिला जब दर्शन कराने को लेकर वहां मौजूद दो पुरोहित पक्ष के बीच विवाद शुरू हुआ। इस विवाद में दोनों पुरोहितों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई की मारपीट देखने को मिली जिसका सीसीटीवी वीडियो फुटेज अब सामने आया है। मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पुरोहितों के बीच कहासुनी मंदिर के गर्भगृह में शुरू हुई और देखते ही देखते विंध्य कॉरिडोर होते हुए पुरानी वीआईपी मार्ग स्थित एक दुकान तक पहुंच गई। वहीं मौके पर मौजूद सुरक्षा पुलिस होने के बावजूद विवाद को समय रहते नहीं रोका जा सका।

एक पुरोहित पक्ष के पिता-पुत्र ने दूसरे पुरोहित की जमकर पिटाई

मिर्जापुर में विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी धाम में दो पुरोहितों के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई उसके अनुसार घटना के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई, धक्का-मुक्की और लात-घूंसों के बीच दर्शन व्यवस्था भी कुछ समय के लिए प्रभावित रही, जिसमें गर्भगृह से लेकर कॉरिडोर तक दोनों पुरोहितों के बीच में जमकर लात-घूंसे भी चले। इस दौरान सीसीटीवी में सामने आया कि मौके पर मौजूद सुरक्षा पुलिस होने के बावजूद विवाद को समय रहते नहीं रोका जा सका। जिससे सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं आरोप है कि एक पुरोहित पक्ष के पिता-पुत्र ने दूसरे पुरोहित की जमकर पिटाई कर दी।

आपसी समझौते के बाद मामला हुआ शांत

दोनों पुरोहितों के बीच हुई इस मारपीट में दोनों पक्ष विंध्याचल थाने पहुंचे जहां आपसी समझौते के बाद मामला शांत हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि धाम क्षेत्र में पुरोहितों के बीच विवाद और मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उनका आरोप है कि ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से विवाद दोहराए जा रहे हैं, विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर बार-बार हो रहे ऐसे घटनाक्रम से न केवल श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं, बल्कि विंध्याचल धाम की छवि को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

(रिपोर्ट - मेराज खान)

ये भी पढ़ें

 

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, CCTV से खुला राज, शादी के पहले चल रहा था अफेयर

घर में नागिन ने दिए 48 अंडे! 2 दिन में 31 सांप निकले, और भी बाकी, पूरे मकान की हो रही खुदाई; डरावना मंजर कैमरे में कैद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।