1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, बाइक और पानी के टैंकर की टक्कर में 3 छात्रों की मौत

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, बाइक और पानी के टैंकर की टक्कर में 3 छात्रों की मौत

 Published : Sep 22, 2025 10:30 am IST,  Updated : Sep 22, 2025 02:25 pm IST

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार तीन छात्रों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, छात्रों की बाइक की टक्कर पेड़ों को पानी दे रहे एक टैंकर से हो गई थी।

GREATER NOIDA Road accident- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : ANI

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा इलाके में दर्दनाक हादसे की घटना सामने आई है। एक पानी के टैंकर और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार तीन छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी है। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों छात्र गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के छात्र थे। आइए जानते हैं इस हादसे के बारे में सबकुछ।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दर्दनाक हादसे की ये घटना रविवार की रात को बीटा-2 थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के चुहड़पुर अंडरपास के करीब हुई है। तीनों छात्र खाना लाने के लिए बाइक से पूर्वांचल सोसाइटी के पास एक ढाबे पर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक पेड़ों को पानी दे रहे एक टैंकर से टकरा गई।

पुलिस के मुताबिक, सड़क हादसे में बाइक सवार तीनों छात्र बुरी तरह से घायल हो गए थे। उन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों ने दो छात्रों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद एक छात्र को गंभीर हालत में एक बड़े अस्पताल में रेफर किया गया, लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान आई सामने

ग्रेटर नोएडा में हुए हादसे में जान गंवाने वाले तीनों छात्रों की पहचान हो गई है। मृतकों की पहचान गाजियाबाद की पंचवटी कॉलोनी के रहने वाले स्वयं सागर (उम्र 19 वर्ष), गाजीपुर जिले के गांव खुदुरा निवासी कुश (उम्र 21 वर्ष) और बरेली जिले की सैटेलाइट कॉलोनी निवासी समर्थ पुंडीर (उम्र 18 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना के बारे में खबर दे दी है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- यूपी: कलयुगी टीचर ने नशे में धुत होकर युवती से बीच सड़क पर की छेड़छाड़, पिस्टल तानकर कार में खींचने लगा; VIDEO

लखनऊ में तेंदुए का खौफ, लोगों को रात में अकेले बाहर न निकलने की सलाह, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।