1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: मुस्लिम युवक ने 16 साल की हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन करवाया, प्यार के जाल में फंसाकर रेप का भी आरोप, हुआ गिरफ्तार

यूपी: मुस्लिम युवक ने 16 साल की हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन करवाया, प्यार के जाल में फंसाकर रेप का भी आरोप, हुआ गिरफ्तार

 Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 09, 2025 08:47 am IST,  Updated : Sep 09, 2025 08:47 am IST

यूपी के कुशीनगर में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक पर आरोप है कि उसने 16 साल की हिंदू लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसे भगाने के बाद उसका रेप भी किया।

Religion change- India TV Hindi
16 साल की हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन Image Source : FREEPIK/REPRESENTATIVE PIC

कुशीनगर: यूपी के कुशीनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग हिंदू लड़की को प्यार के जाल में फंसाकर भगा लिया और फिर उसके साथ रेप किया। आरोप है कि मुस्लिम युवक ने नाबालिग लड़की का धर्म परिवर्तन भी करा दिया। पीड़ित लड़की के भाई ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।  

क्या है पूरा मामला?

कुशीनगर जिले में पुलिस ने एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर नाबालिग हिंदू लड़की को भगाने, उसका रेप करने और उसका धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 

अभियोग पंजीकृत किया गया है और आरोपी नसरे आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवक के खिलाफ पाक्सो अधिनियम, उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की के भाई ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के भाई ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया था कि उसकी 16 साल की नाबालिग बहन को जिले के जटहा बाज़ार थाना क्षेत्र के खेसिया मंशा छापर गांव निवासी नसरे आलम ने अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर उसे घर से भगाकर उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया। 

पुलिस का सामने आया बयान

इस मामले में नेबुआ नौरंगिया के थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया, "इस मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया है और तहकीकात पुलिस टीम का गठन किया गया है। सोमवार को थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने आरोपी नसरे आलम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पाक्सो अधिनियम, उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।" (इनपुट: भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।