1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुजफ्फरनगर में दलित नाबालिग से ब्लैकमेलिंग और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्त गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में दलित नाबालिग से ब्लैकमेलिंग और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्त गिरफ्तार

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Aug 26, 2026 08:05 pm IST,  Updated : Aug 26, 2026 08:05 pm IST

मुजफ्फरनगर में 17 साल की नाबालिग दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें यूपी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया है, जिसमें दो को मुठभेड़ में पकड़ा गया।

Muzaffarnagar- India TV Hindi
मुजफ्फरनगर Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में नाबालिग दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के साथ ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने काफी तेजी से इस मामले में अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया। मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र में 17 साल की नाबालिग किशोरी के साथ ब्लैकमेलिंग और सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने 22 अगस्त की रात मुठभेड़ के बाद पकड़ा। जिला प्रशासन ने इस मामले में आरोपी डॉक्टर के अल्फा क्लीनिक को भी सीज कर दिया है।

पीड़ित परिवार ने नाबालिग पुत्री के लापता होने की दी थी सूचना

मुजफ्फरनगर शहर में जानकारी के अनुसार 18 अगस्त को पीड़ित परिवार ने शहर कोतवाली में अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की और 21 अगस्त की शाम को किशोरी को बरामद कर लिया। पूछताछ में किशोरी ने आपबीती बताई, जिसमें उसके अनुसार अनुसार वह बुखार आने पर मिमलाना रोड स्थित अल्फा क्लीनिक पर दवा लेने गई थी। आरोप है कि क्लीनिक संचालक डॉक्टर मोहम्मद आदिल ने नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया गया। पुलिस के मुताबिक 17 अगस्त को आरोपी नाजिम पुत्र यामीन निवासी मिमलाना रोड ने पीड़िता को फोन कर बुलाया और अपने साथियों के साथ कार से हरिद्वार-मेरठ हाईवे स्थित एक होटल में ले गया। आरोप है कि इसके बाद उसे शहर के सम्राट इंटर कॉलेज में 4-5 दिन तक बंधक बनाकर कई युवकों ने दुष्कर्म किया।

आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया

पुलिस ने इस घटना को लेकर बताया कि 22 अगस्त की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वहलना रोड के पास बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में नाजिम घायल हो गया और उसका साथी पकड़ा गया। बाद में पुलिस ने शामली बस स्टैंड से मोहम्मद आदिल को और 25 अगस्त को नदीम पुत्र फिर्दोस के अलावा सबूत मिटाने के आरोप में कामरान पुत्र अबरार को गिरफ्तार किया था। इस पूरे मामले में मुजफ्फरनगर पुलिस और जिला प्रशासन सम्राट इंटर कॉलेज और अल्फा क्लिनिक के साथ-साथ डॉक्टर सम्राट के सभी संस्थाओं की गहनता से जांच कर रही है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। क्लीनिक को सीज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी मोहम्मद आदिल सम्राट इंटर कॉलेज के प्रबंधक का भतीजा है, जो घटना के बाद से फरार है और कॉलेज में ताला लगा है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों को फांसी और कॉलेज व क्लीनिक पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है।

(रिपोर्ट - योगेश त्यागी)

ये भी पढ़ें

 

रेलवे का कोच अटेंडेंट करता था शराब की तस्करी, जीआरपी ने किया गिरफ्तार

लड़की के घरवालों ने दी इश्क की खौफनाक सजा? नहर किनारे रजाई के खोल में बंधा मिला युवक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।