1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में पांच आईएएस के तबादले, बांदा की डीएम बनी दुर्गा शक्ति नागपाल

यूपी में पांच आईएएस के तबादले, बांदा की डीएम बनी दुर्गा शक्ति नागपाल

 Edited By: Avinash Rai
 Published : Apr 01, 2023 03:29 pm IST,  Updated : Apr 01, 2023 03:29 pm IST

जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें खाद्य एवं रसद विभाग के विशेष सचिव रहे दिव्य प्रकाश गिरि को मुख्य सचिव का स्टाफ अफसर बनाया गया है। प्रतीक्षारत रही संयुक्ता समद्दार को आयुक्त राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) यूपी की जिम्मेदारी दी गई है।

UP News Five IAS officers transferred in Uttar pradesh Durga Shakti Nagpal became DM of Banda- India TV Hindi
दुर्गाशक्ति नागपाल Image Source : IANS

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को पांच आईएएस अफसरों तबादले कर दिए हैं। आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल को बांदा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। यूपी सरकार के यहां जारी सूची के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें खाद्य एवं रसद विभाग के विशेष सचिव रहे दिव्य प्रकाश गिरि को मुख्य सचिव का स्टाफ अफसर बनाया गया है। प्रतीक्षारत रही संयुक्ता समद्दार को आयुक्त राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) यूपी की जिम्मेदारी दी गई है। 

इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

वहीं कृष्ण कुमार का सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज के पद पर किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है। उन्हे विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है। कृष्ण कुमार की जगह आनंद कुमार को सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद यूपी प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ज्ञात हो कि दुर्गा शक्ति नागपाल यूपी कैडर की आईएएस अफसर हैं। यूपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद पंजाब कैडर में उनकी नियुक्ति हुई। ड्यूटी के डेढ़ साल के अंदर ही उन्होंने एक भूमि घोटाले का खुलासा किया। ग्रेटर नोएडा में रेत माफिया के खिलाफ एक्शन लिया। 

बांदा की डीएम बनीं दुर्गा शक्ति नागपाल

दुर्गा शक्ति नागपाल के पति भी एक प्रशासनिक अधिकारी हैं। अखिलेश सरकार में उनको सस्पेंड कर दिया। उस समय उनके खिलाफ चार्जशीट भी दायर की गई थी। मामला तात्कालिक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तक पहुंच गया था। गौरतलब है कि दुर्गाशक्ति नागपाल के पति अखिलेश सिंह इन दिनों सस्पेंड चल रहे हैं। अभिषेक सिंह को 2015 में 3 साल के लिए दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति दी गई थी। साल 2018 में प्रतिनियुक्ति की अवधि 2 साल के बढ़ाई गई। इसके बाद वो मेडिकल लीव पर चले गए। इसके बाद 19 मार्च 2020 को मूल कैडर में उन्हें वापस भेज दिया गया। लंबे समय के बाद भी उन्होंने यूपी में ज्वाइनिंग नहीं की है। 

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।