1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा पुलिस ने किया बड़ा एनकाउंटर, 4 बदमाशों को लगी गोली, कुल 6 लोग गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने किया बड़ा एनकाउंटर, 4 बदमाशों को लगी गोली, कुल 6 लोग गिरफ्तार

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jan 14, 2025 02:03 pm IST,  Updated : Jan 14, 2025 02:19 pm IST

उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 4 बदमाशों को पैर में गोली लगी है। आइए जानते हैं नोएडा पुलिस की इस कार्रवाई के बारे में सबकुछ।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : ANI

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस ने बड़े एनकाउंटर को अंजाम दिया है। पुलिस ने बिसरख इलाके में एनकाउंटर के बाद कुल छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र के एक पुलिस अधिकारी ने इस पूरी घटना की जानकारी दी है। पकड़े गए बदमाशों पर एक कंपनी में चोरी करने का आरोप है। पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कैसे हुई मुठभेड़?

पुलिस के मुताबिक, बालाजी किचन इक्विपमेंट कंपनी में चोरी के मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस को आरोपियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली जिसके बाद सोमवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शाहरुख और आकाश त्यागी नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया

पुलिस को पूछताछ में पता लगा कि इस चोरी में 4 अन्य लोग भी शामिल थे। इसके बाद मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि अन्य आरोपी चिपियाना की पंचविहार कॉलोनी में मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस ने नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की तब पुलिस को एक संदिग्ध वाहन आता दिखा। पुलिस ने जब वाहन का पीछा किया तब उसमें सवार लोगों ने पुलिस पर गोली चलाई।

दो और आरोपियों को लगी गोली

पुलिस ने संदिग्धों पर जवाबी कार्रवाई की जिसमें दो आरोपियों को पैर में गोली लगी। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान  मुनाफ, गुलजार, आजाद और गोलू उर्फ अंकुश के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से चोरी का सामान, वारदात में इस्तेमाल वाहन तथा हथियार बरामद किए गए हैं। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- मिल्कीपुर सीट पर किसकी होगी जीत? अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश, जानें क्या कहा

एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पहुंचीं काशी विश्वनाथ मंदिर, नहीं मिली शिवलिंग छूने की अनुमति, जानें वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।