1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रोहिंग्यायों पर यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 74 रोहिंग्या लोगों को किया गिरफ्तार

रोहिंग्यायों पर यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 74 रोहिंग्या लोगों को किया गिरफ्तार

 Reported By: Ruchi Kumar Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Jul 24, 2023 06:09 pm IST,  Updated : Jul 24, 2023 06:33 pm IST

उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) ने सोमवार को राज्यव्यापी अभियान चलाकर प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे 74 रोहिंग्या लोगों को गिरफ्तार किया है।

Uttar Pradesh, Anti-Terrorism Squad, Rohingya, Uttar Pradesh Police- India TV Hindi
रोहिंग्यायों पर यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई Image Source : FILE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पुलिस की ATS ने सोमवार को रोहिंग्यायों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की हैरोहिंग्यायों पुलिस ने राज्यभर में अवैध रूप से रह रहे 74 रोहिंग्या लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह सभी रोहिंग्या प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे थे, अब इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक गुप्त अभियान चलाकर 6 जिलों से इन सभी को गिरफ्तार किया है।

पिछले काफी समय से मिल रही थी सूचना- पुलिस 

प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून—व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि एटीएस को सूचना मिल रही थी कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुछ रोहिंग्या लोग अवैध तरीके से रह रहे हैं। इस पर एटीएस ने स्थानीय पुलिस इकाइयों की मदद से एक अभियान चलाया और कुल 74 रोहिंग्या लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार रोहिंग्या लोगों में 16 महिलाएं और लड़कियां तथा 58 पुरुष शामिल हैं। इन सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

6 जिलों से गिरफ्तार किए गए हैं 74 रोहिंग्या

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सबसे ज्यादा 31 रोहिंग्या मथुरा में पकड़े गए। इसके अलावा अलीगढ़ में 17, गाज़ियाबाद में 4, हापुड़ में 16, मेरठ में 4 और सहारनपुर में दो  रोहंगिया पकड़े गए। इनके पास से कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। एटीएस जांच कर रही है कि रोहिंग्याओं को कब और किसने बॉर्डर पार कराया था। उन्हें शरण देने वालों और इनके कागजात बनाने वाले कौन थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।