1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: सीएम योगी से अचानक मिलने पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, सियासी हलचल हुई तेज

यूपी: सीएम योगी से अचानक मिलने पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, सियासी हलचल हुई तेज

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jul 21, 2025 07:33 pm IST,  Updated : Jul 21, 2025 07:33 pm IST

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह सोमवार को अचानक यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने उनके आवास पर पहुंच गए। दोनों की मुलाकात के बाद अटकलबाजी का दौर जारी है, कई मायनों में ये मुलाकात अहम बताई जा रही है।

सीएम योगी और बृजभूषण शरण सिंह- India TV Hindi
सीएम योगी और बृजभूषण शरण सिंह Image Source : FILE PHOTO

पिछले कुछ साल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ब्रजभूषण शरण सिंह के रिश्ते ठीक नही चल रहे हैं। लेकिन सोमवार को अचानक बृजभूषण शरण सिंह लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पांच कालीदास मार्ग पहुंचे और करीब आधे घण्टे तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रहे। पिछले कुछ समय से ब्रजभूषण शरण सिंह कई बार सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े कर रहे थे। ऐसे में इस मुलाकात के ख़ास मायने निकाले जा रहे हैं। दोनों की मुलाकात को लेकर अटकलबाजी का दौर शुरू हो गया है।

मुलाकात करने के लिए बृजभूषण खुद लखनऊ स्थित सीएम आवास पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। बृजभूषण शरण सिंह आज करीब तीन साल बाद मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक बबृजभूषण सिंह सीएम योगी से अपने रिश्ते ठीक करना चाहते हैं। आज की मुलाकात के पीछे यही वजह बताई जा रही है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।