पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बाद आज उनके बेटे प्रतीक भूषण भी लखनऊ के कालीदास मार्ग पहुंचे। ब्रजभूषण शरण सिंह ने कल 5 कालीदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। ब्रजभूषण शरण सिंह 31 महीने बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। आज ब्रजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण मुख्यमंतरी आवास के पास वाले बंगले 7 कालीदास मार्ग पहुंचे। इस बंगले में उप मुख्यमंतरी केशव प्रसाद मौर्या रहते हैं। प्रतीक भूषण गोंडा से बीजेपी विधायक है। प्रतीक भूषण ने कहा कि कि वो क्षेत्र के काम के सिलसिले में केशव प्रसाद मौर्य से मिलने गए थे।
वो मुख्यमंत्री हैं और मैं खाली मंत्री
सीएम योगी से मिलने के बाद बृजभूषण शरण ने कहा कि, वो मुख्यमंत्री हैं और मैं खाली मंत्री हूं। वो बड़े पद पर हैं तो उनके आगे झुकना पड़ेगा ही, मैं तो चौराहे पर खड़ा हूं। कबिरा खड़ा बाजार में मांगे सबकी खैर, न काहू से दोस्ती न काहू से बैर। मंगलवार को नंदिनीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ से 31 माह बाद हुई मुलाकात के सवाल पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दी।
बृजभूषण ने कहा कि 29 दिसंबर 2022 को मैं सीएम से मिला था। नंदिनीनगर में उनका कार्यक्रम मांगा था। छह जनवरी को एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी नहीं आ पाएंगे। ये सुनकर मुझे अच्छा नहीं लगा। तैयारी के बाद कार्यक्रम रद्द होने पर राजनीति में अच्छा संदेश नहीं जाता है।
बेटे प्रतीक के लिए कही ये बात
अपने बेटे प्रतीक भूषण सिंह के मंत्री बनाने के सवाल पर पूर्व सांसद बृजभूषण ने कहा कि ये मुख्यमंत्री व पार्टी का निर्णय होता है। जिनको जनता देखना नहीं चाहती वो मंत्री बने हैं। निर्दलीय चुनाव लड़ा दीजिए तो पांच हजार वोट नहीं मिलेगा लेकिन, उनका भाग्य साथ दे रहा है। प्रतीक मेहनत करेंगे तो वे मंत्री बन जाएंगे। अभी वह गंभीर नहीं हैं, जितना उन्हें होना चाहिए।