यूपी की राजधानी लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद से यूपी सरकार एक्शन में है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने साफ शब्दों में कह दिया है कि फायर सेफ्टी मानकों से कोई समझौता नहीं होगा। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश भर में विशेष टीम गठित कर फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान चलाया जाए। सीएम के निर्देश के बाद से पूरे यूपी में अभियान चलाए जा रहे हैं और कोचिंग संस्थानों को वॉर्निंग दी जा रही है। कई कोचिंग सेंटरों को प्रशासन की ओर से सील भी कर दिया गया है। इसी क्रम में प्रयागराज में चेंकिंग के दौरान एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक इंस्टिट्यूट के संचालक गेट को बंद कर के खुद को अंदर बंद कर लिया।
क्या है पूरा मामला?
लखनऊ मे कोचिंग संस्थान मे अग्नि काण्ड के बाद शहर मे चल रहें कोचिंग संस्थानों पर आफत आ गई हैं जितनी भी कोचिंग चल रही हैं किसी का भी मानक पूरा नही हैं फायर डिपार्टमेंट की टीम जब प्रयागराज के सिविल लाइन्स में चल रही मैडीजोन पैरा मेडिकल इंस्टिट्यूट पहुंची तो दहशत में संचालक ने इंस्टिट्यूट का गेट अंदर से लॉक कर दिया। घंटो तक इंतजार के बाद पुलिस किसी तरह दिवार फांद कर ऊपर चढ़ी तब उन्हें संचालक मिला। उसने बताया कि दहशत की वजह से उसने ये हरकत की थी।
आपको बता दें कि इस इंस्टिट्यूट में सैकड़ों छात्र अलग-अलग शिफ्ट में पढ़ने आते हैं लेकिन सुरक्षा के नाम पर बिल्डिंग में कोई व्यवस्था नहीं की गई है। फायर उपकरण पुराने हैं और बिल्डिंग का नक्शा भी पास नहीं हैं। फायर टीम के बुलाने पर PDA की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। जांच के दौरान बिल्डिंग का नक्शा पास होने का कोई कागज नहीं मिला, जिसकी वजह से टीम ने बिल्डिंग को सील कर दिया और ताला लगा कर नोटिस लगा दिया।
प्रयागराज में सैकड़ों कोचिंग
जानकारी के अनुसार, प्रयागराज में सैकड़ों कोचिंग संस्थान अलग-अलग इलाकों मे चल रहे हैं। देखा जाए तो सभी कोचिंग संस्थान मानक के विपरित ही चल रहें हैं। ऐसे में इस कार्रवाई से उनमें दहशत फैली हुई है। PDA की टीम आगे भी इस तरह की कार्रवाई के लिए अभियान चलाएगी।
ये भी पढ़ें- 'बेसमेंट में कोचिंग-नर्सिंग होम स्वीकार नहीं', लखनऊ अग्निकांड के बाद सीएम योगी सख्त; सेफ्टी ऑडिट अभियान चलाने के आदेश