1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: 'सुधर जाओ नहीं तो अब भेजे में गोली मारेंगे', मंदिर से घंटा चुराने वाले चोर को एसपी ने दी चेतावनी

VIDEO: 'सुधर जाओ नहीं तो अब भेजे में गोली मारेंगे', मंदिर से घंटा चुराने वाले चोर को एसपी ने दी चेतावनी

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Nov 03, 2024 05:25 pm IST,  Updated : Nov 03, 2024 07:51 pm IST

यूपी के संभल जिले में पुलिस एनकाउंटर के दौरान एक घंटा चोर को पैर में गोली लग गई, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने चोर को चेतावनी दी और कहा, अगली बार चोरी की तो गोली पैर में नहीं, भेजे में मारेंगे। देखें वीडियो-

sambhal sp - India TV Hindi
एसपी ने दी चोर को चेतावनी Image Source : TWITTER

यूपी के संभल जिले में मंदिर से घंटा चोरी होने के बाद चोर की तलाश करने में जुटी पुलिस को सफलता हाथ लगी है। घंटा चोरी के बाद परेशान करने वाले चोर को पुलिस ने रविवार की सुबह एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। एनकाउंटर के दौरान चोर को पैर में गोली लगी थी जिससे वह घायल हो गया था। उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। चोर को संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर अगली बार चोरी की तो तुम्हारे पैर में नहीं, तुम्हारे भेजे में गोली मारेंगे।

एसपी की चेतावनी का वीडियो वायरल 

संभल एसपी ने अस्पताल जाकर घायल चोर से पहले ये पूछा कि मंदिरों में घंटा चोरी क्यों करते हो? इसके बाद उन्होंने चोर को चेतावनी देते हुए कहा, "अगर आगे से चोरी करते हुए दिखाई दिए तो इस बार पैर में नहीं बल्कि गोली तुम्हारे भेजे में लगेगी.. कहां लगेगी? भेजे में लगेगी।" 

देखें वीडियो

मंदिर से चुरा लिया था घंटा

संभल की पुलिस चोर की तलाश कर रही थी। चोर ने 27 अक्टूबर को मंदिर से घंटा चोरी किया था और इससे पहले भी वह चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। बता दें कि पुलिस के एनकाउंटर में गोली लगने से घायल होने के बाद चोर को जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। एसपी अस्पताल पहुंचे थे और उससे पूछताछ की। जब एसपी पूछताछ कर रहे थे तो चोर कान पकड़कर गिड़गिड़ाने लगा।

घंटा चोर बदायूं जिले के इस्लामनगर का रहने वाला है और उसकी पहचान शानू के रूप में हुई है। वह पहले भी कई तरह के अपराध कर चुका है। जब पुलिस ने उसे रोका था तो वह भागने लगा था और इसी दौरान पुलिस के साथ उसकी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें उसके पैर में गोली लगी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।