1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्वांचल में 19 से 21 मार्च तक गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, पश्चिमी यूपी के जिलों में ओलावृष्टि के आसार, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

पूर्वांचल में 19 से 21 मार्च तक गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, पश्चिमी यूपी के जिलों में ओलावृष्टि के आसार, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Mar 18, 2026 07:06 pm IST,  Updated : Mar 18, 2026 07:45 pm IST

पूर्वी यूपी समेत प्रदेश के इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और कई जगहों पर ओले भी पड़ सकते हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

लखनऊः उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 मार्च से 21 मार्च तक पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। दरअसल, एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

यूपी के इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर में ओलावृष्टि की संभावना बहुत ज्यादा है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च को इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

21 मार्च तक बारिश के साथ पड़ेंगे ओले

मौसम विभाग ने 20 और 21 मार्च को भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। बांदा, फतेहपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, जालौन, हमीरपुर में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। 

वहीं, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, अयोध्या, कासगंज, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, महोबा, झांसी, ललितपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान ओले भी पड़ सकते हैं। बता दें की पूर्वांचल के जिलों में बुधवार को आकाश में हल्के बादल छाए रहे। बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।