1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश: अमेठी में हुआ एक भीषण हादसा, दुकान में घुसी तेज रफ्तार बाइक; दो की मौत

उत्तर प्रदेश: अमेठी में हुआ एक भीषण हादसा, दुकान में घुसी तेज रफ्तार बाइक; दो की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 20, 2023 11:59 pm IST,  Updated : Mar 20, 2023 11:59 pm IST

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के पास सोमवार को एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक बाइक की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गयई जबकि तीन अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PTI/FILE

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के पास सोमवार को एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक बाइक की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गयई जबकि तीन अन्य व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले बृजलाल यादव (65) गांव में ही सड़क किनारे अपनी किराने की दुकान पर दोपहर बाद ग्राहकों को सामान दे रहा था, उसी बीच तेज रफ़्तार में बाइक से आ रहे दो युवक अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गए। 

एक की मौके पर ही हुई मौत

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाइक की टक्कर से बृजलाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस घटना में घायल हीरा मौर्य (25) की ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक महिला समेत तीन अन्य लोग घायल हैं जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है। 

जगदीशपुर के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राकेश कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- इंस्टा या फेसबुक Reels से कैसे कमाएं पैसे?
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।