1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. साहब मैं जिंदा हूं..., जब फाइलों में मृत तीन लोग जिंदा रूप में पहुंचे डीएम ऑफिस, न्याय की मांग

साहब मैं जिंदा हूं..., जब फाइलों में मृत तीन लोग जिंदा रूप में पहुंचे डीएम ऑफिस, न्याय की मांग

 Published : Aug 25, 2025 05:14 pm IST,  Updated : Aug 25, 2025 05:32 pm IST

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में फाइलों में मृत तीन लोग जिंदा रूप में जिलाधिकारी के ऑफिस पहुंच गए। उन्होंने अपने गले में जिंदा हूं की तख्ती लटकाई थी।

UP Jaunpur file dead persons- India TV Hindi
न्याय की मांग करते फाइलों में मृत व्यक्ति। Image Source : REPORTER

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है। विभागीय लापरवाही के चलते आज जौनपुर कलेक्ट्री में लोग उस समय आश्चर्यचकित रह गए जब फाइलों में  तीन मृतक आदमी जिंदा रूप में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। ये तीनों मृतक गले में तख्ती लटकाए हुए थे और उस पर लिखा था साहब मैं जिंदा हूं। तीनों मृतकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और न्याय की मांग की। 

क्या है पूरा मामला?

जौनपुर के पचोखर गांव के रहने वाले महगू निषाद (65 वर्ष ) मगरू हरिजन 62 बर्ष और कृपा शंकर तिवारी आज गले में तख्ती लगाए डीएम कार्यालय पर पहुंचे। इन लोगों का कहना है कि पिछले दो साल से हम लोगों की पेंशन ग्राम प्रधान ने बंद करवा दी है और फाइलों में हमें मृतक दिखा दिया है। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान से पुरानी रंजिश है इसी के चलते जानबूझकर ऐसा किया है । 

क्या है पीड़ितों की मांग?

तीनों पीड़ितों ने मांग की है कि इस मामले की जांच कराकर उनके पेंशन को चालू किया जाए। पीड़ित कृपा शंकर तिवारी ने कहा कि हम कैंसर के मरीज है हमारी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पेंशन ही एक सहारा है। जब से ये मामला सामने आया है तब से समाज कल्याण विभाग में हड़कंप मच गया है। 

अधिकारियों ने क्या कहा?

इस घटना को लेकर समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया है कि जांच के लिए ब्लॉक पर फाइल भेजी जा रही है। मगरू हरिजन और महगू निषाद को मृतक दिखाया गया है और कृपा शंकर तिवारी का लिस्ट में नाम नहीं है। पूरी जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कारवाई की जाएगी और पेंशन बहाल की जाएगी। (रिपोर्ट- सुधाकर शुक्ला)

ये भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा हत्याकांड: क्या विपिन ने जलाकर नहीं मारा, कंचन झूठ बोल रही है? क्या है निक्की मर्डर केस का सच

यूपी: श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को कंटेनर ट्रक ने मारी ज़ोरदार टक्कर, आठ लोगों की मौत, 43 घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।