1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आई लव यू राधा, काश मैं..., लिखकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने दी जान, कानपुर का मामला

आई लव यू राधा, काश मैं..., लिखकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने दी जान, कानपुर का मामला

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 04, 2026 02:25 pm IST,  Updated : Feb 04, 2026 02:48 pm IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र ने अपनी जान दे दी है। छात्र ने जान देने से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा है। आइए जानते हैं ये पूरा मामला।

UP Kanpur student suicide- India TV Hindi
कानपुर में छात्र ने दी जान। Image Source : REPORTER

उत्तर प्रदेश के कानपुर में छात्र की आत्महत्या का मामला सामने आया है। 'आई लव यू राधा, काश मै तुम्हारे साथ ही चला जाता।' इस तरह की बाते अपने सुसाइड नोट में लिखकर बिठूर थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र अजीत कुमार यादव उर्फ जीतू ने पंखे में मफलर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस और परिजनों की प्रारंभिक जांच में जानकारी हुई कि मृतक छात्र की मां का नाम राधा था जिनकी 18 साल पहले मौत हो चुकी है तो शायद उन्हीं का नाम लिखा हो सुसाइड नोट में। फिलहाल घटना की जांच चल रही है ।

क्या लिखा था सुसाइड नोट में?

छात्र ने अपनी जान देने से पहले सुसाइड नोट में लिखा- "आई लव यू राधा, काश मै तुम्हारे साथ ही चला जाता। भईया मै आपसे बहुत प्यार करता हूं। पापा मुझे माफ कर देना मुझे अब समझ आ गया है कि आप लोग जो करते हो परिवार के लिए करते हो। मैं बहुत ड्रिंक किया हूं। इससे ज्यादा नहीं लिख पाऊंगा। मैं बहुत लकी हूं जो इतने अच्छे परिवार में पैदा हुआ। मेरे बारे में मेरे दोस्तों से पूंछ लेना आप लोग। मैं जहां भी रहूंगा अब सुकून से रहूंगा।"

मृतक के मोबाइल से लड़की का वॉइस मैसेज मिला

मृतक छात्र के कान में इयर बड लगा था। पुलिस को घटना स्थल से शराब की बोतल, ग्लास, पानी और सिगरेट भी बरामद हुई। पुलिस को जांच के दौरान सुसाइड नोट के साथ ही मृतक के मोबाइल पर किसी लड़की के वॉइस मैसेज भी मिला , इसी लड़की ने मृतक के दोस्तों को भी वाइस मैसेज भेजा था। पुलिस अब इस मामले में लड़की के एंगल की भी जांच करेगी कि मृतक ने किसी से वीडियो कॉल या वाइस कॉल करते समय फंदा तो नहीं लगाया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। (रिपोर्ट: ज्ञानेंंद्र शुक्ला)

ये भी पढ़ें- मुरादाबाद में पत्नी ने करवा दी पति की हत्या, बोली- 'मुझे प्रेमी से मिलने नहीं देता था, पीटता था...'

मथुरा: वृंदावन में भागवत की शिक्षा लेने आए 25 साल के युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, सुसाइड की आशंका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।