1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रेमी के साथ बेडरूम में पकड़ी गई पत्नी, पति पर चाकू से किया वार, फिर प्रेमी के साथ मिलकर पीटा

प्रेमी के साथ बेडरूम में पकड़ी गई पत्नी, पति पर चाकू से किया वार, फिर प्रेमी के साथ मिलकर पीटा

 Published : Apr 20, 2026 10:50 pm IST,  Updated : Apr 20, 2026 10:50 pm IST

यूपी के कानपुर में हैरान करने वाला मामल सामने आया है। यहां प्रेमी के साथ बेडरूम में पकड़ी गई पत्नी ने पति पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को पीटा और फरार हो गए।

kanpur husband Caught wife with her lover- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में एक बार फिर से वैवाहिक संबंधों में टूटे विश्वास और प्रेम संबंधों की वजह से हिंसा की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां नौबस्ता थाना क्षेत्र के पंडित चौराहा स्थित मुन्नी हनुमान मंदिर के पास रहने वाले सुधीर गुप्ता नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ बेडरूम में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। विरोध करने पर पत्नी रानी गुप्ता और उसके प्रेमी ने मिलकर सुधीर पर चाकू तथा सरिया से क्रूर हमला कर दिया। हमले में सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गया, इस दौरान उनके सिर, चेहरे और शरीर पर गहरी चोटें आईं। आरोपी दोनों ने न केवल पति पर हमला किया बल्कि सुधीर का गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की। इसके बाद दोनों आरोपी धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए।

क्या है पूरा मामला?

सामने आई जानकारी के अनुसार, यह घटना कानपुर के नौबस्ता इलाके में हुई, जहां सुधीर गुप्ता अपनी पत्नी रानी गुप्ता के साथ रहते थे। पीड़ित सुधीर ने पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में बताया कि वे घर से बाहर गए हुए थे। उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर रानी गुप्ता ने एक युवक (जिसे प्रेमी बताया जा रहा है) को घर बुला लिया था। अचानक जब सुधीर घर पहुंचे तो उन्होंने बेडरूम में दोनों को बेहद आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इस दृश्य को देखकर सुधीर का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने विरोध जताया। तभी पत्नी रानी और उसका प्रेमी एक हो गए और उन्होंने सुधीर पर हमला बोल दिया।

पत्नी और प्रेमी की तलाश जारी

दोनों ही हमलावरों (पत्नी और प्रेमी) ने पहले सरिया से सुधीर के सिर और मुंह पर वार किए, फिर चाकू से भी कई जगहों पर घाव किए। इतना ही नहीं, उन्होंने सुधीर का गला दबाकर उन्हें मारने की नीयत से प्रयास भी किया। सुधीर किसी तरह बच निकले और तुरंत नौबस्ता पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की तलाश में तेजी से छापेमारी की जा रही है। फरार पत्नी रानी गुप्ता और उसके प्रेमी की पहचान अभी पूरी तरह से नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार उनके मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

पड़ोसियों ने क्या बताया?

पुलिस जांच में यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पत्नी रानी गुप्ता का प्रेमी कौन है, दोनों का संबंध कितने समय से चल रहा था और क्या इस संबंध में परिवार के अन्य सदस्यों को कोई जानकारी थी। पड़ोसियों से पूछताछ में कुछ लोगों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से सुधीर दंपति के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे, लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि मामला इतना उग्र रूप ले लेगा।

पुलिस ने क्या कहा?

इस मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि सभी एंगल से मामले की छानबीन की जा रही है। यदि जरूरत पड़ी तो फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया जाएगा ताकि घटनास्थल से मिले सबूतों का विश्लेषण किया जा सके। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं, लेकिन पुलिस की सक्रियता से उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा हो जाएगा। (रिपोर्ट: अनुराग श्रीवास्तव)

ये भी पढ़ें- लखनऊ में दहलाने वाली घटना: बाप ने नाबालिग बेटी का गला घोंटा, चेहरे पर एसिड डाला, फिर लाश को नहर में फेंक दिया

जौनपुरः खुटहन पुलिस और गौ तस्करों की रसूलपुर गांव के जंगलों में मुठभेड़, तस्कर को लगी गोली; फायरिंग में बाल-बाल बचे SHO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।