1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जंगल में लटकती मिली नाबालिग किशोरी की लाश, दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

जंगल में लटकती मिली नाबालिग किशोरी की लाश, दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jun 10, 2026 09:40 pm IST,  Updated : Jun 10, 2026 09:41 pm IST

मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें जंगल में पेड़ से लटकती एक नाबालिग लड़की की लाश मिली है। इस मामले में मृतका की बहन के बयान के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है, जिसमें पोस्टमार्टम की सप्लीमेंट्री रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Mau minor girl body- India TV Hindi
जंगल में मिली युवती की लाश। Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। यहां पर एक नाबालिग लड़की की लाश जंगल में पेड़ से लटकती मिली जिसके चलते मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश करने के लिए तीन विशेष टीमों का गठन कर दिया है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर अब पोस्टमार्टम की सप्लीमेंट्री रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है जिसके बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगी।

मृतका की छोटी बहन ने जताई दुष्कर्म की आशंका

नाबालिग लड़की की छोटी बहन ने इस मामले में सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है, जिसमें उसका बयान सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने तीन विशेष टीमों का गठन कर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि 9 जून की सुबह करीब 7:30 बजे सूचना मिली थी कि रानीपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी का शव पेड़ से फंदे पर लटका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने नाबालिग लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया।

पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया

इस मामले में एसपी के बताया कि दर्ज एफआईआर में उल्लेख किया गया है कि घटना से पूर्व दोनों बहनें गांव और आरोपियों के गांव के बीच स्थित एक बाग में कुछ युवकों से बातचीत कर रही थीं। इस दौरान परिजनों ने उन्हें देख लिया और डांट-फटकार के बाद दोनों वहां से चली गईं। बाद में मृतका की छोटी बहन ने आरोप लगाया कि वहां दो युवक आए जिसमें कुछ उसकी पहचान के थे, और उनके साथ गलत कृत्य किया गया। छोटी बहन के बयान के अनुसार घटना के बाद वह वहीं सो गई थी। जब उसकी आंख खुली तो उसने अपनी बहन को पेड़ से लटका हुआ पाया। इसके बाद उसने परिजनों को सूचना दी और परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रानीपुर पुलिस, क्षेत्राधिकारी (सीओ) के नेतृत्व में गठित टीम तथा सर्विलांस टीम को लगाया गया है। तीनों टीमें लगातार दबिश देकर आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने का दावा किया जा रहा है।

पोस्टमार्टम की सप्लीमेंट्री रिपोर्ट का इंतजार

एसपी ने इस मामले को लेकर बताया कि फिलहाल पोस्टमार्टम की सप्लीमेंट्री रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसके आने के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म या सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना हुई थी या नहीं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी नशीले पदार्थ के इस्तेमाल का उल्लेख नहीं मिला है, हालांकि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच जारी है। वहीं मृतका के परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

(रिपोर्ट : राकेश कुमार सिंह)

ये भी पढ़ें

ये कैसी मां? 7 महीने के बेटे को उतारा मौत के घाट, पति ने सख्ती से की पूछताछ तो खुला राज

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पर यूपी में बड़ी कार्रवाई, घर पर चला बुलडोजर, एक्शन मोड में पुलिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।