1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में अप्रैल से शिक्षा मित्रों को मिलेंगे 18000 रुपये, अनुदेशकों को भी तोहफा, CM योगी ने विधानसभा में किया ऐलान

यूपी में अप्रैल से शिक्षा मित्रों को मिलेंगे 18000 रुपये, अनुदेशकों को भी तोहफा, CM योगी ने विधानसभा में किया ऐलान

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 20, 2026 04:45 pm IST,  Updated : Feb 20, 2026 04:56 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम योगी ने विधानसभा में कहा कि राज्य में अप्रैल महीने से शिक्षा मित्रों को 18000 रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही अनुदेशकों के लिए भी बड़ा ऐलान किया गया है।

Big gift to Shiksha Mitras and instructors in UP.- India TV Hindi
यूपी में शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा। Image Source : REPORTER

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में शिक्षा मित्रों को 18 हजार रुपये और अनुदेशकों को 17 हजार रुपये महीना देने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि यूपी में काफी लंबी समय से शिक्षा मित्र और अनुदेशक सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अब सीएम योगी ने उन्हें बड़ा तोहफा दिया है।

यूपी में कितने शिक्षा मित्र?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान समय में करीब 1 लाख 43 हजार शिक्षा मित्र हैं। बसपा प्रमुख मायावती की सरकार ने अपने शासन काल में शिक्षा मित्र की ट्रेनिंग दी थी। साल 2012 में अखिलेश सरकार ने इन्हें सहायक शिक्षक बना दिया था हालांकि, अखिलेश सरकार का ये आदेश हाई कोर्ट में चैलेंज हो गया था क्योंकि RTE एक्ट के तहत सहायक शिक्षक को TET पास करना जरूरी था।

सहायक शिक्षकों की भर्ती रद्द हो गई थी

इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था और सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश को सही माना था और यूपी में सहायक शिक्षकों की भर्ती रद्द हो गई थी। इसके बाद ये सभी 1 लाख 43 हजार सहायक शिक्षक यूपी के स्कूलों में शिक्षा मित्र बन गए और इन्हें 10 हजार रुपये महीना दिया जाने लगा जबकि सहायक शिक्षक के तौर पर इन्हें 50 हजार रुपये महीना मिलता था।

अनुदेशकों को भी फायदा

वहीं, अनुदेशकों की बात करें तो उत्तर प्रदेश में जूनियर हाई स्कूल में और 24 हजार से ज्यादा अनुदेशक मौजूद हैं। ये संविदा पर हैं और इन्हें 7 हजार रुपये महीने सैलरी के तौर पर मिलती है। हालांकि, विधानसभा में सीएम योगी ने ऐलान किया है कि इन अनुदेशकों को अब 17 हजार रुपये महीना मिला करेगा।

ये भी पढ़ें- भरे सदन में शिवपाल यादव को कह दिया 'लठैत', बजट पर चर्चा के दौरान फुल फॉर्म में दिखे CM योगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।