1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आंधी के कारण ग्रिल गिरने से धड़ से अलग हो गई महिला की गर्दन, नाती की भी मौत, ग्रेटर नोएडा का मामला

आंधी के कारण ग्रिल गिरने से धड़ से अलग हो गई महिला की गर्दन, नाती की भी मौत, ग्रेटर नोएडा का मामला

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 22, 2025 01:30 pm IST,  Updated : May 22, 2025 01:30 pm IST

ग्रेटर नोएडा में बुधवार देर समय आंधी तूफान में एक नानी और उसके नाती की मौत हो गई। आंधी के दौरान 21वीं मंजिल से ग्रिल गिरने के कारण महिला की गर्दन धड़ से अलग हो गई।

आंधी के कारण महिला और उसके नाती की मौत।- India TV Hindi
आंधी के कारण महिला और उसके नाती की मौत। Image Source : INDIA TV

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार की रात आंधी ने बड़ी तबाही मचाई है और जानमाल का नुकसान किया है। भयंकर आंधी-तूफान के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया और कई लोगों की जान भी चली गई है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां आंधी-तूफान के दौरान 21वीं मंजिल से ग्रिल गिरने के कारण एक महिला और उसके नाती की मौत हो गई है। खौफनाक बात ये थी कि इस हादसे में महिला की गर्दन धड़ से अलग हो गई है।

कहां का है मामला?

बुधवार देर समय आंधी तूफान ने ग्रेटर नोएडा में तीन लोगों की जान ले ली। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र की मिग्सन अल्टीमो सोसाइटी में एक नानी और उसके नाती की भी मौत हो गई है। ग्रेटर नोएडा में आंधी में 21वीं मंजिल से ग्रिल गिरने के कारण महिला की गर्दन धड़ से अलग हो गई है।

कैसे हुआ हादसा?

दरसअल, 50 वर्षीय सुनीता अपने 2 वर्षीय नाती को पार्क में खिलाने के बाद घर वापस लेकर जा रही थी और इसी दौरान आंधी आ गई। जैसे ही वह अपने फ्लैट के नीचे पहुंची तभी ऊपर की 21वीं मंजिल से एक भारी भरकम ग्रिल सीधा जाकर उन दोनों लोगों के ऊपर गिर गया। इस दौरान महिला की गर्दन धड़ से घर से अलग हो गई और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मासूम बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चों को भी मृत घोषित कर दिया।

बिल्डर और मेंटेनेंस के खिलाफ कार्रवाई की मांग

ग्रेटर नोएडा में हुए इस हादसे में दोनों ही लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद से सोसाइटी के लोगों में रोष है। उनके द्वारा बिल्डर और मेंटेनेंस के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई है। लोगों ने कहा कि ऐसे हादसे आये दिन  होते हैं और बिल्डिंग बिल्कुल जर्जर हो चुकी है। अब यह लोग बिल्डर और मेंटेनेंस विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। (रिपोर्ट: राहुल ठाकुर)

ये भी पढे़ं- उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान और बिजली का कहर, बीते 24 घंटे में 34 लोगों की मौत, देखें जिलेवार मृतकों का आंकड़ा

मुजफ्फरनगर में रूह कंपा देने वाला हादसा, मां-बेटी को कुचलता हुआ निकल गया ट्रक; खून से लाल हुई सड़क

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।