1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. '5-5 हजार रुपये की घुस न देने पर 80% बच्चों को प्रैक्टिकल में फेल किया', DM ऑफिस पर छात्रों का प्रदर्शन

'5-5 हजार रुपये की घुस न देने पर 80% बच्चों को प्रैक्टिकल में फेल किया', DM ऑफिस पर छात्रों का प्रदर्शन

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 06, 2025 02:55 pm IST,  Updated : May 06, 2025 02:55 pm IST

उत्तर प्रदेश के बलिया में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया है कि 5-5 हजार रुपये की घुस न देने पर 80% बच्चों को प्रैक्टिकल में फेल कर दिया गया है।

बलिया में सैकड़ों छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन।- India TV Hindi
बलिया में सैकड़ों छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन। Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से हैरान कर देने वाली घटना की खबर सामने आ रही है। यहां डीएम कार्यलय पर बड़ी संख्या में छात्रों की ओर से प्रदर्शन किया गया है। सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रैक्टिकल पास कराने के नाम पर पांच-पांच हजार रुपये की घूस नहीं देने पर 80% बच्चों को फेल कर दिया गया है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन

यूपी के बलिया में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया है। छात्र-छात्राओं ने बताया कि "हम लोगों ने थ्योरी की परीक्षा अपने योग्यता अनुसार पास कर ली है लेकिन प्रैक्टिकल पास कराने के नाम पर परीक्षा केंद्र A.M.S कंप्यूटर इंस्टिट्यूट बेल्थरारोड द्वारा प्रत्येक छात्र छात्राओं से पांच-पांच की अवैध वसूली की जा रही है।"

क्या है छात्रों का आरोप?

छात्रों का आरोप है कि हम लोगों के द्वारा पैसा नहीं देने पर वहां के लोगों ने धमकी देते हुए कहा था कि पैसा नहीं दोगे तो तुम लोगों को फेल कर देंगे। छात्रों के मुताबिक, जब परीक्षा परिणाम आया तो उसमें से 80% से अधिक छात्र-छात्राओं को फेल कर दिया गया है। यह सभी छात्र-छात्रा है सरकार की महत्वपूर्ण योजना के लाभार्थी है।

निष्पक्ष जांच की मांग

ये सभी पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की तरफ से निःशुल्क O लेवल का कोर्स करने वाले छात्र-छात्राएं हैं। इन्होंने परीक्षा केंद्र पर गंभीर आरोप लगाया है। छात्र-छात्राओं ने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और हम लोगों न्याय दिया जाए। (रिपोर्ट: अमित कुमार)

ये भी पढ़ें- Video: कुत्ते से बचते हुए 10 फुट की ऊंचाई से गिरी महिला, टूटी रीढ़ की हड्डी; केस दर्ज

यूपी में किन जगहों पर होगी मॉक ड्रिल, DGP ने खुद दी जानकारी; जानें पूरी डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।