1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शादी के बाद प्रेमी संग भागी पत्नी तो शख्स ने ली राहत की सांस, कहा- 'शुक्र है राजा रघुवंशी जैसा हश्र नहीं हुआ'

शादी के बाद प्रेमी संग भागी पत्नी तो शख्स ने ली राहत की सांस, कहा- 'शुक्र है राजा रघुवंशी जैसा हश्र नहीं हुआ'

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 17, 2025 03:40 pm IST,  Updated : Jun 17, 2025 04:02 pm IST

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक युवती शादी के कुछ ही दिनों बाद अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। हालांकि, पति ने इस घटना पर राहत की सांस ली है और कहा कि शुक्र है कि उसका हश्र राजा रघुवंशी जैसा नहीं हुआ।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PEXELS

पत्नी के धोखा देने के बाद अक्सर पति के दुखी होने की खबरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। लेकिन, उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के कुछ ही दिनों बाद एक शख्स की पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना पर दुखी होने के बजाय महिला के पति ने राहत की सांस ली है। प्रेमी के साथ फरार हुई महिला के पति ने कहा है कि शुक्र है उसका ‘राजा रघुवंशी जैसा हश्र’ नहीं हुआ। बता दें कि मेघालय में हनीमून मनाने गए इंदौर के शख्स राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या कराने का आरोप उसकी पत्नी सोनम पर लगा है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला बदायूं जिले के बिसौली थाना क्षेत्र के मौसमपुर गांव का है। यहां के निवासी सुनील (23)  की शादी 17 मई को 20 साल की युवती से हुई थी। हालांकि, उसकी पत्नी शादी के बाद 9 दिन तक ससुराल में रही और वापस मायके चली गई। मायके से वापस आने के बजाय युवती 10 दिन बाद अपने कथित प्रेमी के साथ भाग गई। सुनील ने पुलिस के पास जाकर अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

'मैं प्रेमी के साथ रहना चाहती हूं'- युवती

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को सुनील की पत्नी थाने में आई और पुलिस और परिवार के सदस्यों से कहा- "मैं अब अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती हूं।" इसके बाद पुलिस ने दोनों परिवारों के बीच समझौता कराया और पति पत्नी ने सहमति से अलग होने का फैसला किया। शादी के दौरान दिया गया आभूषण और घरेलू सामान वापस कर दिया गया। पुलिस ने बताया है कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है और आगे कोई कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध नहीं किया गया है।

पति ने ली राहत की सांस

युवती के पति सुनील ने मीडिया के सामने इस घटना पर बात की है। सुनील ने बताया- "मैंने उसे हनीमून के लिए नैनीताल ले जाने की योजना बनाई थी। लेकिन अगर वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है, तो मुझे खुशी होगी। कम से कम मुझे इस बात की खुशी है कि मेरा हाल राजा रघुवंशी जैसा नहीं हुआ। अब हम तीनों खुश हैं-उसे प्यार मिल गया है और मेरी जिंदगी बर्बाद नहीं हुई।" (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- 'सपा और कांग्रेस साथ चुनाव लड़ेगी', अखिलेश यादव बोले- 'इंडिया गठबंधन से जिसे जाना है वो निकल जाए'

यूपी के श्री मनकामेश्वर मंदिर में लागू होगा ड्रेस, मुख्य पुजारी ने बताया क्या पहनना होगा और क्या नहीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।