1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: नोएडा के सेक्टर 74 में लगी भीषण आग, धू-धू कर जलता दिखा लोटस बारातघर

VIDEO: नोएडा के सेक्टर 74 में लगी भीषण आग, धू-धू कर जलता दिखा लोटस बारातघर

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Nov 21, 2023 06:32 pm IST,  Updated : Nov 21, 2023 06:55 pm IST

नोएडा के सेक्टर 74 में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में लोटस बारातघर आ गया और धू-धूकर जलता दिखा।देखें आगजनी का वीडियो-

fire in noida sector 74- India TV Hindi
नोएडा के सेक्टर 74 में लगी भीषण आग

नोएडा: नोएडा के सेक्टर 74 में अचानक भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। घटना नोएडा के केपटाउन सोसायटी के नजदीक स्थित बंगाली मार्किट के पास की है।  आग की चपेट में आया लोटस बारातघर, जो धू-धू कर जलता दिखा। हालांकि आग से जान-माल के हानि की कोई खबर नहीं है। घटना नोएडा के थाना सेक्टर 113 इलाके की है। 

देखें वीडियो

इससे पहले मंगलवार को ही नोएडा के फेज-3 कोतवाली क्षेत्र के बाबा बालक नाथ मंदिर के पास एक कार में आग लग गई थी जानकारी के मुताबिक, ऑल्टो कार की एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी. इस घटना की सूचना पर आनन-फानन में पहुंची फायर सर्विस यूनिट ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।