1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नशे में आराम फरमाते बाबू का VIDEO: 3 बार सस्पेंड होने के बाद भी नहीं सुधरा, इस बार अधिकारी के कमरे में फर्श पर पड़ा मिला

नशे में आराम फरमाते बाबू का VIDEO: 3 बार सस्पेंड होने के बाद भी नहीं सुधरा, इस बार अधिकारी के कमरे में फर्श पर पड़ा मिला

 Published : Jun 29, 2026 11:27 pm IST,  Updated : Jun 29, 2026 11:30 pm IST

पहले भी तीन बार सस्पेंड हो चुके अनिल कुमार शर्मा की कार्यशैली अभी भी नहीं सुधरी। अब वह नशे की हालत में खंड शिक्षा कार्यालय में फर्श पर लेटकर आराम फरमाता हुआ दिखाई दे रहा है।

खंड शिक्षा अधिकारी के...- India TV Hindi
खंड शिक्षा अधिकारी के कक्ष में आराम फरमाते दिखे अनिल कुमार शर्मा। Image Source : REPORTER INPUT

कानपुर: सरकारी दफ्तरों में अनुशासन और कार्य संस्कृति पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शिक्षा विभाग के बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA ) कार्यालय के अधीन आने वाले खंड शिक्षा कार्यालय, शास्त्री नगर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक कर्मचारी कथित रूप से नशे की हालत में अधिकारी के कक्ष के फर्श पर नशे की हालत में लेटकर आराम फरमाता हुआ दिखाई दे रहा है।

वरिष्ठ कार्यालय सहायक के पद पर तैनात है अनिल शर्मा

बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई देने वाले कर्मचारी का नाम अनिल कुमार शर्मा है, जिनकी विभाग में वर्ष 2006 से तैनाती बताई जा रही है। कर्मचारी विभाग में वरिष्ठ कार्यालय सहायक के पद पर तैनात बताया जा रहा है। वायरल वीडियो के बाद विभागीय कार्यप्रणाली और अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

पहले भी 3 बार हो चुका है सस्पेंड 

जानकारी के अनुसार संबंधित कर्मचारी को पूर्व में भी कथित लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामलों में तीन बार निलंबित किया जा चुका है। इसके बावजूद उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया और अब उनका कथित तौर पर नशे की हालत में कार्यालय के भीतर आराम करते हुए वीडियो सामने आया है।

देखें वीडियो-

सुविधा शुल्क के नाम पर शराब के लिए मांगता है पैसे 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया संबंधित कर्मचारी अक्सर अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से तथा विभाग में काम कराने आने वाले अभिभावकों से भी सुविधाशुल्क के नाम पर शराब के लिए पैसे मांगते हैं। हालांकि, इन आरोपों की अब तक किसी अभिभावक द्वारा लिखित शिकायत नहीं की गई है और इनकी स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हुई है।

BEO ने क्या कहा?

मामले को लेकर जब खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) दीपक अवस्थी से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस प्रकरण की जानकारी कुछ कर्मचारियों और मीडिया के माध्यम से मिली है। उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मचारी या अन्य व्यक्ति की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त होती है तो नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि वायरल वीडियो और सामने आई तस्वीरों का विभाग ने संज्ञान लिया है। वीडियो की जांच भी की जा रही है कि इसमें दिख रहा कर्मचारी नशे में था या नही, इन सभी पहलुओं पर ध्यान देते हुए आगे कार्यवाही अमल में लाई जा सकती है। साथ ही मामले में संबंधित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(रिपोर्ट- अनुराग श्रीवास्तव)

यह भी पढ़ें-

एक्सक्लूसिव: महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को सपा ने सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान

कानपुर में गैंगस्टर अजय ठाकुर की रिहाई बनी चर्चा, छूटते ही सेलिब्रिटी की तरह फैंस का किया शुक्रिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।