1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: युवक के चेहरे पर थूक से फेस मसाज़ कर रहा था सैलूनकर्मी, CCTV में कैद हुई हरकत

VIDEO: युवक के चेहरे पर थूक से फेस मसाज़ कर रहा था सैलूनकर्मी, CCTV में कैद हुई हरकत

 Reported By: Vishal Singh Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jun 16, 2024 12:03 pm IST,  Updated : Jun 16, 2024 12:03 pm IST

लखनऊ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सैलूनकर्मी युवक का फेस मसाज करता नजर आ रहा है। वह बार-बार अपने थूक से फेस मसाज कर रहा है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। देखें वीडियो-

lucknow video viral- India TV Hindi
लखनऊ का वीडियो वायरल

लखनऊ: बेख़ौफ़ सैलूनकर्मी का कारनामा सामने आया है। सैलूनकर्मी अपने थूक से मसाज करता नजर आ रहा है। उसके इस कारनामे का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि फ़ेस मसाज़ कराने आये युवक के चेहरे पर वह थूक से मसाज़ कर रहा है। मसाज करवा रहे युवक को जब इसका शक हुआ तो उसने सैलून में लगा सीसीटीवी चेक किया, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए. उसके मसाज की पूरी घटना वीडियो में कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में सैलूनकर्मी की हरकत देखी जा सकती है।

युवक ने सैलून में काम करने वाले युवक ज़ैद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में उस युवक ने लिखा है कि जैद नामक आरोपी ने उसके चेहरे पर थूक से मसाज़ किया है और पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज  मौजूद है। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में सैलूनकर्मी जैद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई जिसके बाद पुलिस ने जैद को गिरफ्तार कर लिया है।

देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।