1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा में सावन की शिवरात्रि पर पुलिस-प्रशासन ने क्या इंतजाम किए? DM और पुलिस कमिश्नर ने इंडिया टीवी को बताया

नोएडा में सावन की शिवरात्रि पर पुलिस-प्रशासन ने क्या इंतजाम किए? DM और पुलिस कमिश्नर ने इंडिया टीवी को बताया

 Reported By: Kumar Sonu Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 10, 2026 08:38 pm IST,  Updated : Aug 10, 2026 08:47 pm IST

गौतम बुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और DM मेधा रूपम ने इंडिया टीवी से खास बात की और सावन शिवरात्रि को लेकर पुलिस-प्रशासन की तैयारियों के बारे में बताया।

Shivratri- India TV Hindi
गौतम बुद्ध नगर की DM मेधा रूपम और पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह Image Source : INDIA TV

नोएडा: सावन के महीने में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। जगह-जगह कांवड़िये दिखाई दे रहे हैं जो भगवान शिव को अर्पित करने के लिए दूर-दूर से जल लेकर शिवालय पहुंच रहे हैं। मंगलवार को सावन की शिवरात्रि है और ऐसे में कांवड़ियों की यात्रा भी पूरी हो जाएगी। गौतम बुद्ध नगर में पुलिस और प्रशासन ने कांवड़ियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। इस मुद्दे पर खुद गौतम बुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और DM मेधा रूपम ने इंडिया टीवी से बात की है।

DM मेधा रूपम ने क्या बताया?

गौतम बुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम का कहना है कि प्रशासन की तरफ से जगह-जगह शिविर लगाए गए हैं। शिविरों में ठंडे पानी से लेकर खाने-पीने और टेंपरेरी वॉशरूम भी बनाए गए हैं ताकि कांवड़ियों को दिक्कत ना हो। इसके अलावा मेडिकल कैंप, एंबुलेंस को स्टैंडबाई पर रखा गया है ताकि कोई मेडिकल इमरजेंसी हो तो जिला प्रशासन तुरंत निपट सके।

मेधा ने बताया कि जिला प्रशासन लोकल पुलिस के साथ कोऑर्डिनेशन करके काम कर रहा है ताकि कोऑर्डिनेशन की कमी के कारण कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो। इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस के साथ भी गौतम बुद्ध नगर पुलिस कोऑर्डिनेशन कर रही है ताकि गौतम बुद्ध नगर से दिल्ली जाने वाले कांवड़िए आसानी से अपने गंतव्य स्थान पर जा सकें।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने क्या बताया?

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इंडिया टीवी को बताया, "शिवरात्रि के मौके पर तकरीबन 3800 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। गौतम बुद्ध नगर में 200 से ज्यादा शिवालय हैं, जहां पर श्रद्धालु जल चढ़ाएंगे। कांवड़ रूट से लेकर शिवालयों को सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है। इसी के साथ पुलिस तमाम सेंसिटिव इलाकों में ड्रोन कैमरे से भी नजर रखे हुए हैं। मैक्स पापुलेशन वाले इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तनाव किया गया है।"

गौरतलब है कि गौतम बुद्ध नगर में कांवड़िये जोर-शोर से अपने प्रिय भगवान शिव को अर्पित करने के लिए जल लेकर पहुंच रहे हैं। ऐसे में पुलिस-प्रशासन इस बात को लेकर अलर्ट है कि उन्हें कोई परेशानी नहीं हो।

हाल ही में CM योगी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की थी। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश दे रही है।

ये भी पढ़ें-

'हर शिवभक्त की सम्मानपूर्ण यात्रा के लिए सरकार कृतसंकल्पित, इसे सेवा का उत्सव बनाएं', कांवड़ियों को CM योगी की पाती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।