1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 5 में से 3 राज्यों में बीजेपी की जीत से खुश हुए योगी आदित्यनाथ, पीएम मोदी को दिया जीत का श्रेय

5 में से 3 राज्यों में बीजेपी की जीत से खुश हुए योगी आदित्यनाथ, पीएम मोदी को दिया जीत का श्रेय

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 04, 2026 04:39 pm IST,  Updated : May 04, 2026 04:39 pm IST

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह अभूतपूर्व जनादेश प्रधानमंत्री जी के 'नए भारत-विकसित भारत' के विराट संकल्प की सिद्धि को एक नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी।

Yogi Adityanath- India TV Hindi
योगी आदित्यनाथ Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने इस जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया है। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों पर देशवासियों को अटूट विश्वास है।

योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व एवं लोक-कल्याणकारी नीतियों पर देश वासियों का अटूट विश्वास है, जो आज विधान सभा चुनाव के ऐतिहासिक परिणामों के रूप में पुनः परिलक्षित हुआ है। पश्चिम बंगाल में पहली बार, असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार भाजपा-एनडीए गठबंधन की सरकार बनना इसी अगाध विश्वास का सुफल है। जन-जन का यह अभूतपूर्व जनादेश प्रधानमंत्री के 'नए भारत-विकसित भारत' के विराट संकल्प की सिद्धि को एक नई गति प्रदान करेगा। इस ऐतिहासिक विजय हेतु बंगाल बीजेपी, असम बीजेपी और पुडुचेरी बीजेपी के सभी समर्पित पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं व विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई।

जनता का आभार जताया

योगी आदित्यनाथ ने शानदार बहुमत देने के लिए मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने लिखा, "सुशासन व राष्ट्रवाद को अपना बहुमूल्य आशीर्वाद प्रदान करने वाली जनता-जनार्दन का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।" बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर किया है। वहीं, असम में लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की है। पुडुचेरी में भी बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा रहा है। तमिलनाडु और केरल में बीजेपी सत्ता से कोसों दूर है, लेकिन इन दोनों राज्यों में भी पिछले चुनावों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

पांच राज्यों में से तीन में एनडीए सरकार

चुनाव आयोग ने कुल पांच राज्यों के चुनावी नतीजे जारी किए हैं। इन नतीजों से साफ हो चुका है कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी। वहीं, तमिलनाडु में विजय की टीवीके सबसे बड़ी पार्टी है और केरल में कांग्रेस की अगुआई वाली यूडीएफ गठबंधन सरकार बनाता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें-

Assembly Election Result: चुनावी नतीजों पर सीएम योगी और बाबा रामदेव ने दी प्रतिक्रिया, पीएम मोदी के नेतृत्व को दिया श्रेय

बंगाल और तमिलनाडु के चुनाव रिजल्ट को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने साधा अखिलेश पर निशाना, बोले- 'यूपी में सत्ता के सपने देखना छोड़ दें'

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।