Assembly Election Result: चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव परिणामों की मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से अनवरत जारी है। काउंटिंग में बड़े उलटफेर देखने को मिले। पश्चिम बंगाल में भाजप ऐतिहासिक जीत दर्ज करने की ओर अग्रसर है। तृणमूल कांग्रेस को को हराकर 198 सीटों पर पहुंचकर पहली बार भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। वहीं, तमिलनाडु में अभिनेता विजय की टीवीके ने ड्रैविड़न दलों को झटका देते हुए बहुमत पार कर लिया (107+ सीटें), डीएमके और एआईएडीएमके पीछे। केरल में कांग्रेस गठबंधन (यूडीएफ) की वापसी, एलडीएफ को करारी हार। असम में भाजपा ने लगातार तीसरी बार बहुमत हासिल किया। पुडुचेरी में एनडीए मजबूत स्थिति में दिख रही है। इन सभी अपडेट्स के दौरान कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
योगगुरु बाबा रामदेव ने दी प्रतिक्रिया
चुनाव परिणामों पर योग गुरु बाबा रामदेव कहते हैं, “सभी पांच राज्यों की दिशा अब स्पष्ट है। पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और हमारे अदम्य परिश्रम और वीरता के नायक, हमारे अटूट संकल्प और दृढ़ निश्चय के माध्यम से सफलता के पथ पर अग्रसर श्री अमित शाह और उनके योद्धाओं के नेतृत्व में भव्य विजय प्राप्त हो रही है…!”
केरल के नतीजों पर बोले थरूर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने केरल में यूडीएफ की बढ़ती लोकप्रियता की सराहना की। वे बोले कि, "हमारी उम्मीद से कहीं अधिक"
सीएम योगी ने कैबिनेट मंत्रियों संग मनाया जश्न
असम विधानसभा चुनाव 2026 और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में भाजपा की बढ़त के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक से पहले राज्य के कैबिनेट मंत्रियों के साथ जश्न मनाया।
चुनावी नतीजों पर बोले सीएम योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि, 'आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व एवं लोक-कल्याणकारी नीतियों पर देश वासियों का अटूट विश्वास है, जो आज विधान सभा चुनाव के ऐतिहासिक परिणामों के रूप में पुनः परिलक्षित हुआ है। पश्चिम बंगाल में पहली बार, असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार भाजपा-NDA गठबंधन की सरकार बनना इसी अगाध विश्वास का सुफल है। जन-जन का यह अभूतपूर्व जनादेश प्रधानमंत्री जी के 'नए भारत-विकसित भारत' के विराट संकल्प की सिद्धि को एक नई गति प्रदान करेगा। सभी समर्पित पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं व विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई। सुशासन व राष्ट्रवाद को अपना बहुमूल्य आशीर्वाद प्रदान करने वाली जनता-जनार्दन का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।'
'कमल खिल रहा है,' बंगाल में बोले दिलीप घोष
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों के रुझान पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, "...हमारे लोगों ने कड़ी मेहनत की है, कई बलिदान दिए हैं। भगवा झंडा बुलंद हो रहा है, कमल खिल रहा है। पहली बार इसने पुराने और पुराने को पीछे छोड़ते हुए मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।"