1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अलीगढ़ में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, बोले- खतरा बनने वालों का कर देते हैं राम नाम सत्य

अलीगढ़ में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, बोले- खतरा बनने वालों का कर देते हैं राम नाम सत्य

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Apr 05, 2024 04:07 pm IST,  Updated : Apr 05, 2024 04:20 pm IST

सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अलीगढ़ के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देखो हम राम को लाते ही नहीं है। बल्कि जो लोग बेटियों और व्यापारियों के लिए खतरा बनते हैं उनका राम नाम सत्य भी कर देते हैं।

yogi adityanath public meeting in aligarh said India will develop only when Uttar Pradesh develops- India TV Hindi
अलीगढ़ में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ Image Source : ANI

लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता अलग-अलग स्थानों पर जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश खे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए बयान दिया। उन्होंने कहा कि देखो हम राम को लाते ही नहीं है। बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए जो खतरा बनता है, उसका राम नाम सत्य भी कर देते हैं। इस रैली में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत का विकास तभी संभव है जब उत्तर प्रदेश का विकास हो और उत्तर प्रदेश का विकास तभी संभव है जब साथ में अलीगढ़ का विकास हो। 

अलीगढ़ में गरजे सीएम योगी

सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहील बार है जब चुनाव चल रहे हैं और लोगों को कयास लगाने की जरूरत नहीं है। लोगों में पहले से तय है कि तीसरी बार फिर मोदी सरकार। पूरे देश में यही आवाज है। चाहे अलीगढ़ हो या सहारनपुर या बागपत। ये आवाज वैसे ही नहीं है। हमारे भारतीय समाज के लिए दो कदम चलता है तो हम भी कृतज्ञतावश 4 कदम चलने का प्रयास करते हैं। यही हमारी परंपरा है और यही हमारा संस्कार है। हम नए भारत को देख रहे हैं, जिसका सम्मान दुनियाभर में हैं। जिसकी सीमाएं सुरक्षित हैं। आतकंवाद, नक्सवाद समाप्त हुआ है, ऐसा भारत देख रहे हैं। 

दंगा मुक्त हुआ उत्तर प्रदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई सोचता था कि उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त होगा। आज उत्तर प्रदेश दंगामुक्त हुआ है। कर्फ्यू से मुक्त हुआ है और कांड़ यात्रा भी धूम-धाम से निकल रहा है। पर्व और त्योहार कोई भी हो शांति पूर्वक तरीके उन्हें संपन्न कराया जा रहा है। उपद्रव के लिए जाना जाने वाला उत्तर प्रदेश आज उत्सव प्रदेश बन गया है। कहीं रामोत्सव तो कहीं रंग उत्सव और कहीं कृष्ण उत्सव ये सब उत्तर प्रदेश की पहचान बन गई है। बता दें कि बीते दिनों सीएम योगी मुजफ्फरनगर में थे। यहां उन्होंने कहा था कि मुजफ्फरनगर कभी दंगों के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यह कांवड़ यात्रा के लिए जाना जाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।