1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शादीशुदा प्रेमिका के साथ कमरे में था युवक, घरवालों के आते ही संदूक में छुपा, पोल खुली तो खूब हुई धुनाई

शादीशुदा प्रेमिका के साथ कमरे में था युवक, घरवालों के आते ही संदूक में छुपा, पोल खुली तो खूब हुई धुनाई

 Published : Apr 22, 2025 07:46 am IST,  Updated : May 14, 2025 12:38 pm IST

आगरा में एक शादीशुदा युवक की जमकर पिटाई हो गई। दरअसल युवक का विवाहित महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह रात में मिलने के लिए उसकी ससुराल पहुंचा था। तभी परिजनों ने उसे देख लिया।

Box, Lover- India TV Hindi
प्रेमी डरकर संदूक में छिप गया था। Image Source : PEXELS REPRESENTATIONAL

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में विवाहित प्रेमिका से मिलने पहुंचे आशिक की जमकर पिटाई हो गई। प्रेमिका के घरवालों को आता देख प्रेमी संदूक में छुप गया था। घरवालों को जैसे ही उसके संदूक में छिपे होने की सूचना मिली। उन्होंने तुरंत उसको रस्सी से बांधकर बाहर निकाला और लात घूंसो से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया था, जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा था।

प्रेमिका के परिजनों को भनक लगी तो संदूक में छिप गया युवक

यह पूरा मामला जिले के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां, देर रात एक युवक अपनी विवाहित महिला प्रेमिका से मिलने के लिए चोरी-छिपे उसके घर पहुंच गया। प्रेमी के पहुंचने की भनक महिला के घरवालों को लग गई। उन्होंने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। खोजबीन के दौरान युवक संदूक के अंदर छुपा हुआ मिला। परिजनों ने युवक को देखा तो घर में हंगामा मच गई। घर में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और कई लोगों ने उसे जमकर पीटा।

महिला को शादीशुदा युवक के साथ रंगेहाथ पकड़ा

बताया जा रहा है कि काफी समय से युवक का महिला के साथ अफेयर चल रहा था। महिला के परिजनों को पहले से ही उस पर शक था। जैसे ही उन्हें मौका मिल उन्होंने महिला को रंगेहाथ पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार युवक भी शादीशुदा है। इधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

वायरल वीडियो में देखा गया कि युवक संदूक में बैठा था और महिला के परिजन उसका हाथ रस्सी से बांध देते हैं वहीं डंडे से खूब पिटाई करते हैं। युवक हाथ में बैग लेकर बचने की कोशिश करता है लेकिन लोग पिटाई करते ही रहते हैं। युवक के साथ गालीगलौज भी की जाती है। 

रिपोर्ट- अंकुर कुमड़िया, आगरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।