1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ कांग्रेस के दफ्तर में बेहोश मिला युवक, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

लखनऊ कांग्रेस के दफ्तर में बेहोश मिला युवक, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

 Reported By: Ruchi Kumar, Edited By: Avinash Rai
 Published : Dec 18, 2024 07:07 pm IST,  Updated : Dec 18, 2024 07:07 pm IST

लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय में आज एक युवक बेहोश मिला। युवक को जब अस्पताल ले जाया गया तो अस्पताल प्रशासन ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि युवक की पहचान प्रभात पांडेय के रूप में हुई है जो गोरखपुर का रहने वाला है।

young man was found unconscious in Lucknow Congress office doctors declared him dead- India TV Hindi
एसपी रवीना त्यागी और मृतक प्रभात पांडेय Image Source : INDIA TV

कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गोरखपुर से लखनऊ पहुंचे एक शख्स की मौत हो गई। गोरखपुर के रहने वाले प्रभात पांडेय कांग्रेस दफ्तर में बेहोश मिले, जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रभात पांडेय की मौत की खबर सुनते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अस्पताल पहुंचे। ब्रजेश पाठक ने इस दौरान कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद प्रभात की मौत की असल वजह पता चल जाएगा। वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बयान देते हुए मांग की कि सरकार इस पूरे मामले की जांच कराए।

अजय राय ने की जांच की मांग

अजय राय ने आगे कहा कि पुलिस ने कांग्रेसियों के रास्ते में नुकीली कील वाले बैरिकेड लगाए थे और वो खुद पुलिस की धक्का-मुक्की में बेहोश हो गए थे। उधर पुलिस का कहना है कि प्रभात के शरीर में कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने इस मामले पर कहा कि 18 दिसंबर 2024 की शाम 5 बजे प्रभात पांडे को कांग्रेस कार्यालय से बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। वीडियोग्राफी के जरिए मृतक का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा और आगे की जांच की जाएगी।

कांग्रेस के आरोप पर अमित शाह का प्रेस कॉन्फ्रेंस

बता दें कि राज्यसभा और लोकसभा में भी आज खूब हंगामा देखने को मिला। दरअसल राज्यसभा में केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा दिए गए भाषण को लेकर कांग्रेस का आरोप है कि अमित शाह ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। इसी मामले पर कांग्रेस भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। इस बीच अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार वीर सावरकर, बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान करती रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।