1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः युवक को एक किमी दौड़ाकर मारे 25 चाकू, शव को 200 मीटर घसीटा, जौनपुर में भाई के मर्डर का लिया बदला

यूपीः युवक को एक किमी दौड़ाकर मारे 25 चाकू, शव को 200 मीटर घसीटा, जौनपुर में भाई के मर्डर का लिया बदला

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Mar 26, 2026 07:24 pm IST,  Updated : Mar 26, 2026 07:38 pm IST

यूपी के जौनपुर जिले में मर्डर के आरोपी की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अपने भाई की हत्या का बदला लिया। वहीं, पुलिस ने एनकाउंटर में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पहली तस्वीर में मृतक आशीष, दूसरी तस्वीर में आरोपी- India TV Hindi
पहली तस्वीर में मृतक आशीष, दूसरी तस्वीर में आरोपी Image Source : REPORTER

जौनपुरः जौनपुर जिले के जलालपुर इलाके में मर्डर केस में आरोपी एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आशीष उर्फ ​​चिघडू चौहान के रूप में हुई। आशीष संघईपुर गांव का रहने वाला था। आशीष बांदीपुर में एक दुकान के पास शराब खरीदने गया था, तभी चार युवक वहां पर पहुंचे और एक किलोमीटर तक पीछा कर चाकू से 25 बार वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को 200 मीटर तक घसीटा। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कोई हाथ में डंडा लिए तो कोई मुंह बाधकर निडर होकर शव को घसीटते हुए गांव के बीच लेकर जा रहा है। आरोपियों ने बाइक पर शव ले जाकर गेहूं के खेत में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

दो पहले आरोपियों के भाई का किया था मर्डर

जानकारी के अनुसार, दो साल पहले आशीष चौहान ने गांव के ही रोहित नामक युवक की हत्या कर दी थी। इसके बाद से रोहित के परिवार के लोग बदले की भावना में जल रहे थे। मौके पाकर बुधवार को वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धनंजय चौहान, मनोज चौहान, राजू चौहान और अविनाश चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह घटना किसी पुरानी रंजिश से जुड़ी है। आशीष 23 सितंबर, 2024 को रोहित चौहान के मर्डर में आरोपी था। बताया जाता है कि यह मर्डर किसी रिश्ते से जुड़े एक निजी विवाद को लेकर हुआ था। वह करीब छह महीने पहले ही जेल से रिहा हुआ था।  

दो आरोपियों का हॉफ एनकाउंटर

आशीष चौहान की हत्या के दो आरोपियों का पुलिस ने गुरुवार को हॉफ एनकाउंटर कर दिया। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिशें जारी हैं। 

रिपोर्ट- सुधाकर शुक्ला, जौनपुर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।