1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लड़की से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, गांव में मची हलचल, UP में दिखा फिल्म 'शोले' जैसा मंजर

लड़की से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, गांव में मची हलचल, UP में दिखा फिल्म 'शोले' जैसा मंजर

 Published : Mar 31, 2026 03:50 pm IST,  Updated : Mar 31, 2026 04:00 pm IST

युवक के पानी की टंकी पर चढ़ते ही गांव में हलचल मच गई। गांव के लोग पानी की टंकी के पास इकट्ठा हो गए। उसे नीचे उतारने के लिए मनाने लगे। जब युवक नीचे नहीं उतरा तो पुलिस को कॉल कर बुलाना पड़ा।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FREEPIK

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बॉलीवुड की मशहूर फिल्म शोले के एक प्रसिद्ध दृश्य की याद दिलाने वाली एक नाटकीय घटना देखने को मिली है। शाहजहांपुर जिले में 23 वर्षीय युवक अपने रिश्ते की लड़की से शादी करने की मांग करते हुए एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। 

पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में

हालांकि, यह युवक 'शोले' के वीरू (जिसकी बसंती से शादी करने की इच्छा पूरी हो गई थी) जितना भाग्यशाली नहीं रहा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि मामला थाना तिलहर क्षेत्र के गांव कछियानी खेड़ा का है। 

एकतरफा प्यार करता था युवक

जहां रामपाल कश्यप का 23 वर्षीय बेटा राजू पाल एक युवती से शादी की जिद पर अड़ गया। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब आठ साल से युवती से एकतरफा प्यार करता था, लेकिन लड़की के परिवार ने इस रिश्ते से साफ इनकार कर दिया। 

मौके पर जुट गई भारी भीड़

पुलिस ने कहा कि परिवार के इनकार से नाराज होकर राजू गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और माहौल पूरी तरह 'फिल्मी' हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने-बुझाने की कोशिश करती रही।

युवक को सुरक्षित उतारा गया नीचे 

आखिरकार पुलिस की सूझबूझ से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी तिलहर ज्योति यादव ने मंगलवार को कहा कि सोमवार को युवक मोबाइल टावर की चोटी पर चढ़ गया था और शादी की जिद कर रहा था। 

युवक की कराई जा रही काउंसलिंग

तिलहर थाना प्रभारी जुगल किशोर ने बताया कि युवक को फिलहाल हिरासत में लेकर निगरानी में रखा गया है। उन्होंने कहा कि उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है ताकि वह मानसिक रूप से सामान्य हो सके और भविष्य में इस तरह का कदम न उठाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।